Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

: जबलपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा फहराने एवं लगाने हेतु दिया गया संदेश

Aditi News Team

Sun, Aug 13, 2023
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ एवं ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जबलपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा फहराने एवं लगाने हेतु दिया गया संदेश स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ एवं ’हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने के उद्देश्य से लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से आज दिनॉक 13-8-2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के नेतृत्व में ए.डी.एम. श्री शेर सिंह मीणा (भा.प्र.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री विवेक कुमार गौतम, की उपस्थिति में पुलिस लाईन परेड ग्राउंड से घंटाघर तक ‘‘तिरंगा यात्रा’’ रैली निकाली जाकर घर-दुकान-प्रतिष्ठान में तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया। ‘‘तिरंगा यात्रा’’ रैली में रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, सूबेदार श्री ललित धुर्वे, सूबेदार ममता तिवारी, प्रतिभा सिंह, रोमा तेकाम, सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह बिस्ट सहित लगभग 400 संख्या में जिला पुलिस बल, एस.ए.एफ. होमगार्ड, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा एन.सी.सी एवं स्काउट एण्ड गाईड के छात्र/छात्रायें उपस्थित थे। तिरंगा रैली के दौरान भारत माता की जय एवं देश भक्ति के नारे लगाये गये। ‘‘देश-भक्ति, जन-सेवा’’ का संदेश देते हुये जबलपुर पुलिस जनता की सेवा के लिये सदैव तत्पर है ये संदेश भी दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें