: गाडरवारा 904 वे सप्ताह मे कदम ने किया पोधारोपण
Aditi News Team
Sun, Apr 30, 2023
904 वे सप्ताह मे कदम ने किया पोधारोपण
गाडरवारा जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 904 वें सप्ताह का पौधारोपण शासकीय चिकित्सालय परिसर में नाग मंदिर के सामने संपन्न हुआ जिसमें - आर एस सराठे ,श्रीमती शशि नगरिया, देवेंद्र जैन,चिरंजीव शौर्य साहू बिटिया नितारा रुंगटा बिटिया कृति जैन बिटिया खुशी जैन के जन्म दिवस पर एवं श्रीमती पुष्पा नारायण सोनी,श्रीमती सारिका शशांक मोदी,श्रीमती अनीता, पी कोरी की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ ।
जन्म दिवस एवं सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर विशेष पर कदम साथियों मे अजय खत्री ,जयमोहन शर्मा ,विश्वनाथ जी ,डा.स्वाति कुरचानिया ,सुरेन्द्र पटैल ,राजेन्द्र गुप्ता,सुरेन्द्र साहू ,कंछेदीलाल धानक के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
Tags :