Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

: गाडरवारा, सीसीएलई गतिविधियों से होता है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास

Aditi News Team

Mon, Aug 28, 2023
सीसीएलई गतिविधियों से होता है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास गाडरवारा। गौरवमयी भारत के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में गत दिवस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षावार विद्यार्थियों ने चार सदनो यथा रानी दुर्गावती, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई एवम शिवाजी सदन में अपने-अपने समूह के साथ विभिन्न चित्रकला जैसे स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय इतिहास, शिक्षा संस्कार, नैतिक एवं मूल्य शिक्षा, गौरवमयी नारियां , महान विभूतियां, ग्रंथ, पर्व, साहित्य इत्यादि विषयों पर विभिन्न चित्रकारी की। विद्यालय की सीसीएलई प्रभारी नेहा नेमा द्वारा चारों सदनों में विजयी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इन गतिविधियों के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक हेमंत शुक्ला, उषा कुरचानिया, सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव, सुलेखा शर्मा सहित सभी शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों का सकारात्मक सहयोग रहा। यह गतिविधियां विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें