Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

: ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त को 

Aditi News Team

Fri, Aug 25, 2023
ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त को गाडरवारा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शासकीय शालाओ के कक्षा 2 से 8 वी तक के छात्र छात्राओं के लिए जनशिक्षा केंद्र स्तर पर ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त दिन शुक्रवार को साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के जनशिक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 2 से 5 वी तक के छात्र छात्राएँ दोपहर 12 से 2 बजे एवं कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राएँ 12 बजे से 3 बजे तक ओएमआर शीट पर विभिन्न विषयों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही उत्तरों के गोले काले करेंगे। ओलंपियाड प्रतियोगिता हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक से कुल 2045 एवं चीचली ब्लॉक से 2617 छात्र छात्राओ का ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। विदित हो कि स्कूल से जनशिक्षा केंद्रों तक बच्चों को लाने की जिम्मेदारी सबंधित शालाओ के प्रधानपाठको को दी गई है। इसके अलावा जनशिक्षा केंद्रों पर ओलंपियाड में शामिल होने आए छात्र छात्राओ को पीएम पोषण के तहत मध्यान्ह भोजन दिये जाने के निर्देश जिला पंचायत से दिए गए है। बीआरसी गिरीश पटैल एवं डी के पटैल ने ओलंपियाड हेत पंजीकृत छात्र छात्राओं से उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें