Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है- मंत्री उदय प्रताप सिंह

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

: धान उपार्जन की अवधि तीन दिन बढ़ी अब 23 जनवरी तक होगा समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन

Aditi News Team

Mon, Dec 30, 2024
धान उपार्जन की अवधि तीन दिन बढ़ी अब 23 जनवरी तक होगा समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन राज्य शासन ने बारिश की वजह से नरसिंहपुर सहित प्रदेश के 31 जिलों में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की अवधि तीन दिन बढ़ा दी है। इन जिलों के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से अब 23 जनवरी तक धान का उपार्जन किया जायेगा। इस बारे में शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इसके पहले धान उपार्जन की अंतिम तारीख 20 जनवरी तय की गई थी। शासन द्वारा प्रदेश के जिन जिलों में धान उपार्जन की अवधि तीन दिन बढाने का निर्णय लिया गया है, उनमें जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मण्डला, डिण्डौरी, बालाघाट, सिवनी, छिन्दवाड़ा, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रायसेन, सीहोर, विदिशा, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिण्ड, सागर, दमोह एवं पन्ना जिला शामिल है। ज्ञात हो कि शासन द्वारा बारिश को देखते हुये इन जिलों में अभी तक उपार्जित की गई धान के सुरक्षित भंडारण के मद्देनजर 30 और 31 दिसम्बर तथा 1 जनवरी को धान की खरीदी को स्थगित कर दिया गया है। शासन द्वारा इन तीन दिनों के लिये किसानों द्वारा बुक किये गये स्लॉट की वैधता अवधि भी पाँच दिनों के लिये बढ़ाई गई है। इन जिलों के किसान अब 2 जनवरी से उपार्जन केंद्रों पर धान का विक्रय कर सकेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें