Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है- मंत्री उदय प्रताप सिंह

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

: कार्मेल विद्यालय के द्वारा मध्यप्रदेश की जीवनदायनी नर्मदा नदी को बचाने पहल की l 

Aditi News Team

Thu, Jan 30, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  कार्मेल विद्यालय के द्वारा मध्यप्रदेश की जीवनदायनी नर्मदा नदी को बचाने पहल की l  करेली नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय द्वारा माता नर्मदा को प्रदूषित होने से बचाने एवं उनके संरक्षण के लिए 'नर्मदा बचाओ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय के कक्षा नवमीं के छात्र-छात्राओं ने नर्मदा बचाओ के नारे लगाते हुए रैली निकाली। स्काउट गाइड के बच्चों ने नर्मदा बचाओ, नर्मदा संरक्षण पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। विद्यालय द्वारा माता नर्मदा में आटें से बने हुए दीपकों द्वारा दीपदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता ठाकुर (पालक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्षा) का आगमन हुआ मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में लोगों से माता नर्मदा को प्रदूषित होने से बचाने का आग्रह किया। उन्होंने वहाँ के नागरिकों एवं सभी दुकानदारों से नर्मदा में किसी भी प्रकार के जल प्रदूषित करने वाले पदार्थों कचरा, डिस्पोजल, प्लास्टिक आदि प्रवाहित न करने का आग्रह किया। प्राचार्य फादर वर्गिस ने सभी नागरिकों एवं दुकानदारों से माता नर्मदा के जल को स्वच्छ बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने जल को पवित्र बनाए रखने के लिए आटें के दीपकों से ही दीपदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के तहत एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था जिसमें बैनर पर नर्मदा बचाओ का संदेश देते हुए अभिभावकों, सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने हस्ताक्षर किए। इस बैनर को माँ नर्मदा के नए पुल पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य लगाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें