Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

गाडरवारा,विभिन्न समस्याओं को लेकर : "माई की महापंचायत" प्रशासनिक अधिकारी को देगी मांग पत्र

Aditi News Team

Sun, Oct 4, 2026

विभिन्न समस्याओं को लेकर "माई की महापंचायत" प्रशासनिक अधिकारी को देगी मांग पत्र।

सोमवार को 11 बजे से शक्तिधाम में होगा एकत्रीकरण।

गाडरवारा। गत दिवस मां जगत जननी की अध्यक्षता में माई की महापंचायत की बैठक बुलाई गई। जिसमें शहर की विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के अध्यक्ष / प्रतिनिधि की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न समितियों ने अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया। जिसमें लाइट व्यवस्था, साफ सफाई और विद्युत लाइन को ऊंची करने की चर्चा के साथ साथ डीजे के विषय पर कई समिति ने अपने विषय रखे। जिसमें से शहर की तीन समितियों ने बिना डीजे के विसर्जन का निर्णय लिया।

साथ ही माई की महापंचायत के द्वारा कुछ प्रमुख रूप के लिए निवेदन स्वरूप रखे गए जिसमें समितिया पंडाल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखेंगी खासतौर पर भंडारा प्रसादी वितरण के पश्चात दोने, पत्तल की प्रसादी वितरण सफाई स्वंय करेगी। प्लास्टिक के दोना, प्लेट की जगह कागज और हरित दोना प्लेट का उपयोग करेगी। साथ ही प्रतिमा विसर्जन का समय रात्रि 12 बजे के बाद नहीं करेगी। (बड़ी माता और महाकाली मठ की प्रतिमा को छोड़कर) साथ ही सार्वजनिक एवं अनेक समितियों की विभिन्न समस्याओं , व्यवस्थाओं को लेकर मांग पत्र सौंपना है

दिनांक – 5 अक्टूबर 2026 सोमवार, समय – दोप. 10:30 बजे से 11 बजे,एकत्रीकरण स्थान – शक्तिधाम दरबार, पलोटन गंज, गाडरवारा किया जा रहा है। श्रीमान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी/ थाना प्रभारी महोदय, श्रीमान मुख्य अभियंता विद्युत विभाग श्रीमान अध्यक्ष महोदय/ मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय से मुलाकात कर मांग पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न समितियों के अध्यक्ष या प्रतिनिधि से बड़ी संख्या में उपस्थिति का आग्रह की गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

माई की महापंचायत गाडरवारा

जरूरी खबरें