Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

श्री सत्य साई सेवा समिति का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन : गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

Aditi News Team

Mon, Oct 5, 2026

श्री सत्य साई जिला स्तरीय युवा सम्मेलन सेवा और संस्कारों को लेकर हुआ मंथन

गाडरवारा। श्री सत्य साई सेवा समिति सीरेगांव जिला चीचली के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन सीरेगाव मे किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से श्री सत्य साई सेवा समिति के पदाधिकारी, भजन मंडलियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवा भाई-बहनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे झंडावंदन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न सत्रों में युवाओं से जुड़े विषयों, आगामी कार्ययोजना, सेवा गतिविधियों तथा शारीरिक गतिविधियों (Physical Activity) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने युवाओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज में सेवा, सद्भाव एवं संस्कार का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में जिले की विभिन्न समितियों की सहभागिता से युवाओं में उत्साह और सेवा भावना देखने को मिली।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठित कर उन्हें सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए आगामी गतिविधियों के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम में प्रांतीय युवा समन्वयक आदर्श ब्यौहार प्रांतीय सह सेवा समन्वयक, चैतन्यपुरी गोस्वामी, प्रांतीय सह सेवा समन्वयक( महिला) श्रीमती निक्की पुरी गोस्वामी समीति सदस्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा श्री सत्य साई सेवा समिति सीरेगांव

जरूरी खबरें