Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

धान का कटोरा, लेकिन रजिस्ट्रेशन सेंटर को तरसा सालीचौका : सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

Aditi News Team

Sun, Oct 4, 2026

धान का कटोरा, लेकिन रजिस्ट्रेशन सेंटर को तरसा सालीचौका

नरसिंहपुर जिले में धान का कटोरा कहे जाने वाले इलाके के किसान इन दिनों धान के रजिस्ट्रेशन को लेकर परेशान हैं। सालीचौका में प्रशासन ने एक भी धान रजिस्ट्रेशन सेंटर नहीं बनाया है, जिसकी वजह से आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को शहर से दूर बनाए गए सेंटरों पर जाना पड़ रहा है।

रजिस्ट्रेशन सेंटरों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि किसान देर रात तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इंतजार करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, इसके बावजूद नगर में एक भी रजिस्ट्रेशन सेंटर नहीं बनाया गया।

वहीं दूसरी तरफ छोटे-छोटे गांवों में रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं, लेकिन सालीचौका जैसे बड़े क्षेत्र में एक भी सेंटर नहीं होना किसानों की परेशानी बढ़ा रहा है। किसानों की मांग है कि प्रशासन जल्द सालीचौका नगर में धान रजिस्ट्रेशन सेंटर शुरू करे, ताकि उन्हें दूर-दराज के सेंटरों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय पर अपनी धान का रजिस्ट्रेशन करा सकें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें