Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

जिले के सड़क मार्गों से कोयला, फ्लाई ऐश, खनिज वाहक एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन विनियमित करने का आदेश जारी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

: जबलपुर,सिहोरा खितौला में प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी बस से टकराने से छै: की दर्दनाक मौत दो गंभीर रूप से घायल

Aditi News Team

Mon, Feb 24, 2025
जबलपुर,सिहोरा खितौला में प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी बस से टकराने से छै: की दर्दनाक मौत दो गंभीर रूप से घायल  जबलपुर- प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की तूफान गाड़ी बस से टकरा गई जिसमें तूफान के परखच्चे उड़ गए , घटना सुबह साढ़े चार से पांच बजे की बीच हुई है मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मसक्कत के बाद क्रेन मशीन से तूफान गाड़ी को बाहर निकाला और मृतकों और घायलों को सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचाया गया, एक्सीडेंट करके भागी बस को कटनी के पास पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार सिहोरा के खितौला थाना अंतर्गत पहरेवा में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमे तूफान गाड़ी कर्नाटक के श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज से लौट रही थी जो अचानक डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूसरी तरफ की फोरलेन सड़क पर चली गई जिसमें प्रयागराज जा रही बस से सीधी भिड़ंत हो गई । जिसमें तूफान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिसमे छः लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकालकर उन्हें सिहोरा अस्पताल भेजा। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि  मृतकों के शरीर के कई अंगभंग हुए  यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि तूफान गाड़ी में सवार मृत लोगों के शरीर के कई अंगभंग हो गए जिसमे एक का सिर अलग हो गया तो एक शव का हाथ कटकर अलग हो गया। वहीं तूफान गाड़ी के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए । हादसे की वजह पर संभावना जताई जा रही है कि नींद के झोंके की वजह से तूफान गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दूसरी पटरी पर गयी होगी और बस से सीधी भिड़ंत हो गई ।

Tags :

जरूरी खबरें