: विकास यात्रा का चीचली जनपद में प्रवेश किया भव्य स्वागत जनप्रतिनिधियों ने पंचायत विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Tue, Feb 14, 2023
विकास यात्रा का चीचली जनपद में प्रवेश किया भव्य स्वागतजनप्रतिनिधियों ने पंचायत विकास कार्यों का किया लोकार्पणगाडरवारा/ मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संचालित 05 फरवरी 2023 से 26फरवरी 2023 तक विधान सभा क्षेत्र गाडरवारा में विकास यात्रा निकाली जा रही है 13 तारीख को यात्रा , चीचली जनपद के ग्राम पनागर में पहुंची जहां प्रातः 9:00 बजे से कलश यात्रा के साथ भव्य स्वागत किया गया सर्वप्रथम कलश पूजन उपरांत सरस्वती जी के पूजन के पश्चात मंचासीन अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने पंचायत में किए गए कार्यों का लोकार्पण किया जिला मंत्री जयप्रकाश वर्माजिला पंचायत सदस्य डां योगेश कुमार कौरव द्वारा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों म.प्र. जन अभियान परिषद् के विषय में बोला व यात्रा को गति देने पर धन्यवाद दिया ग्राम पंचायत पनागर से प्रारंभ यात्रा , सहावन ,अर्जुनगांव , छैनाकछार A, मारेगांव व ग्राम पंचायत अमाड़ा पहुंची जहां यात्रा का रात्रि विश्राम किया गया कार्यक्रम में सालीचौका मंड़ल यात्रा प्रभारी श्री जितेन्द्र राय सह यात्रा प्रभारी जयप्रकाश वर्मा , मंड़ल अध्यक्ष कामता प्रसाद वर्मा , सांसद प्रतिनिधि वारिष्ठ नेता रामनारायण बड़कुर , जिला पंचायत सदस्य डां योगेश कौरव , वरिष्ठ नेता राजीव राय, राजकुमार गुर्जर, रामदास कौरव पटेल चीचली , नरेन्द्र पटेल, रामदयाल पटेल , दुर्गा प्रसाद पटेल , गजराज रुहेला , जुगल किशोर पाली , सुरेश वर्मा , नरेश चौकसे , भूपेन्द्र मेहरा , लक्ष्मन वर्मा , लक्ष्मीकांत तिवारी , विजय पटेल , रामेश्वर वर्मा , मुकेश नगपुरिया , अजय पटेल , भैया जी उपरारिया , शिवदयाल पाल , देवराज पटेल , जमना प्रसाद साहू , किशन लाल साहू , ब्लॉक सीईओ डीआर उईके, विकासखंड समन्वयक स्मिता दांडे, उमा वर्मा महिला बाल विकास , हरदौल जन सेवा समिति से रामेश्वर वर्मा जन शक्ति सेवा समिति से रामकृष्ण राजपूत वि.ख. चीचली की समस्त नवांकुर संस्थाएं , प्रस्फुटन समितियों व परामर्श दाता पं सुभाष उदेनिया , प्रदीप कौरव, संजय पाठक, रामस्वरूप कौरव सभी प्रशानिक अधिकारीगण , एवं क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं कार्यक्रम में उपस्थित रहे
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Tue, Feb 14, 2023
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें
जनसुनवाई में आये 70 आवेदन
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023.
कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 14 फरवरी को जिले के विभिन्न स्थानों पहुंचे लोगों ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन लिये। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 70 आवेदन आये। अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य ने भी लोगों के आवेदन लिये और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
नरसिंहपुर तहसील में 10 अवैध कॉलोनियों में प्लाट विक्रय पर प्रतिबंध
अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023.
तहसील नरसिंहपुर में 10 अवैध कॉलोनियों में प्लाट विक्रय पर प्रतिबंध लगाने का आदेश अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने लगाया है। यह प्रतिबंध कॉलोनियों का विकास नियम 2014 और मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 61 (घ) उप धारा (2) का उल्लंघन पाये जाने पर लगाया गया है। इस संबंध में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर के न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर अवैध कॉलोनी के कॉलोनाईजरों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर प्लाट विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये गये हैं।
इस सिलसिले में नरसिंहपुर तहसील की जिन अवैध कॉलोनियों में प्लाट विक्रय पर प्रतिबंध के लिए आदेश जारी किया गया है, उनमें कॉलोनाईजर मंजू पति राजेश सिंह की मौजा रौंसरा, कमलेश यादव आ. रूपचंद के मौजा रौंसरा, अंजना सिंह आ. सुकांत मौजा बांसकुवारी, जितेन्द्र यादव आ. मुन्नालाल मौजा रौंसरा, गंगाबाई पत्नी मुन्नालाल मौजा रौंसरा, मनमोहन यादव आ. ओंकार मौजा रौंसरा, लाल साहब आ. दुल्लम सिंह मौजा डेडवारा, मोती वासवानी आ. छागामल वासवानी मौजा रौंसरा, धमेन्द्र यादव आ. मुन्नालाल मौजा रौंसरा और आशीष नेमा आ. मुन्नालाल नेमा मौजा रौंसरा की कॉलोनी के नाम शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव की विकास यात्राओं के दौरान 13 फरवरी को 3 करोड़ 19 लाख रुपये के 21 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023.
जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में 13 फरवरी को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रायें निकाली गई। विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव की विकास यात्राओं में पूर्व विधायक श्री हाकम सिंह चढ़ार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री महेन्द्र नागेश और अन्य जनप्रतिनिधियों ने 3 करोड़ 19 लाख रुपये लागत के कुल 21 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में 87 लाख रुपये लागत के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व 2 करोड़ 32 लाख रुपये लागत के 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ भी हितग्राहियों को वितरित किये। साथ ही गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में 161 आवेदन स्वीकृत किये गये।
विकास यात्रा
विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव के अंतर्गत 13 फरवरी को रूट क्रमांक 9 करकबेल
में यात्रा ग्राम पंचायत कंधरापुर से शुरू होकर ग्राम पंचायत करकबेल में सम्पन्न हुई। इस क्लस्टर में विकास यात्रा ग्राम पंचायत कंधरापुर, बम्हनी, सिमरीबड़ी, अकोला एवं करकबेल के ग्रामों पहुंची।
विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर की विकास यात्राओं के दौरान 13 फरवरी को 74 लाख रुपये के 17 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023.
जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में 13 फरवरी को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रायें निकाली गई। विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर की विकास यात्राओं में विधायक श्री जालम सिंह पटैल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने 74 लाख रुपये लागत के कुल 17 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 लाख रुपये लागत के 7 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व 55 लाख रुपये लागत के 10 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ भी हितग्राहियों को वितरित किये। साथ ही नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 273 आवेदन स्वीकृत किये गये।
विकास यात्रा
विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर के अंतर्गत 13 फरवरी को रूट क्रमांक 9 समनापुर क्लस्टर
में यात्रा ग्राम पंचायत समनापुर से शुरू होकर ग्राम पंचायत कुम्हरोड़ा में सम्पन्न हुई। इस क्लस्टर में विकास यात्रा ग्राम पंचायत समनापुर, चिनकी, केरपानी, सरसला, रम्पुरा एवं कुम्हरोड़ा के ग्रामों में पहुंची।
विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा की विकास यात्राओं के दौरान 13 फरवरी को 3 करोड़ रुपये के 24 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023.
जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में 13 फरवरी को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रायें निकाली गई। विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा की विकास यात्राओं में पूर्व विधायक श्री भैयाराम पटैल, श्री अभिलाष मिश्रा, श्री विश्वनाथ सिंह पटैल- मुलायम भैया, डॉ. हरगोविंद पटैल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने 3 करोड़ रुपये लागत के कुल 24 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 93 लाख रुपये लागत के 8 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व 2 करोड़ 7 लाख रुपये लागत के 16 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ भी हितग्राहियों को वितरित किये। साथ ही तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 118 आवेदन स्वीकृत किये गये।
विकास यात्रा
विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा के अंतर्गत 13 फरवरी को रूट क्रमांक 9 नरवारा क्लस्टर
में यात्रा ग्राम पंचायत नरवारा से शुरू होकर ग्राम पंचायत धौखेड़ा में सम्पन्न हुई। इस क्लस्टर में विकास यात्रा ग्राम पंचायत नरवारा, बिचुआ, पलोहाबड़ा, अट्ठाइसा, चामचौन एवं धौखेड़ा के ग्रामों में पहुंची।
विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा की विकास यात्राओं के दौरान 13 फरवरी को 3 करोड़ 23 लाख रुपये के 43 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023.
जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में 13 फरवरी को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रायें निकाली गई। विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा की विकास यात्राओं में पूर्व विधायक श्री गोविंद सिंह पटैल, जनप्रतिनिधियों ने 3 करोड़ 23 लाख रुपये लागत के कुल 43 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 41 लाख रुपये लागत के 20 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व 82 लाख रुपये लागत के 23 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ भी हितग्राहियों को वितरित किये। साथ ही गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में 154 आवेदन स्वीकृत किये गये।
विकास यात्रा
विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा के अंतर्गत 13 फरवरी को रूट क्रमांक 9 पचामा क्लस्टर
में ग्राम पंचायत पनागर से शुरू होकर ग्राम पंचायत अमाड़ा में सम्पन्न हुई। इस क्लस्टर में विकास यात्रा ग्राम पंचायत पनागर, सहावन, अर्जुनगांव, छैनाकछार ए, मारेगांव एवं अमाड़ा के ग्रामों में पहुंची।
विकास यात्राओं के दौरान जिले में 5 से 13 फरवरी तक संबल योजना के 1607 हितग्राही लाभांवित
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023. जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में विकास यात्राओं के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 13 फरवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत कुल 1607 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इनमें विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव के 568, नरसिंहपुर के 298, तेंदूखेड़ा के 369 एवं गाडरवारा के 372 हितग्राही शामिल हैं।
विकास यात्राओं के दौरान जिले में 5 से 13 फरवरी तक पेंशन योजनाओं के 929 हितग्राही लाभांवित
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023. जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में विकास यात्राओं के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 13 फरवरी तक सामाजिक सुरक्षा के लिए संचालित शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 929 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इनमें विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव के 180, नरसिंहपुर के 252, तेंदूखेड़ा के 251 एवं गाडरवारा के 246 हितग्राही शामिल हैं।
विकास यात्राओं के दौरान जिले में 5 से 13 फरवरी तक 1714 हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची वितरित
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023. जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में विकास यात्राओं के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 13 फरवरी तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत कुल 1714 हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची वितरित कर लाभांवित किया गया। इनमें विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव के 805, नरसिंहपुर के 297, तेंदूखेड़ा के 258 एवं गाडरवारा के 354 हितग्राही शामिल हैं।
विकास यात्राओं के दौरान जिले में 5 से 13 फरवरी तक आयुष्मान योजना के 5256 हितग्राही लाभांवित
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023. जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में विकास यात्राओं के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 13 फरवरी तक आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश योजना के अंतर्गत कुल 5256 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित कर लाभांवित किया गया। इनमें विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव के 3570, नरसिंहपुर के 302, तेंदूखेड़ा के 814 एवं गाडरवारा के 570 हितग्राही शामिल हैं।
विकास यात्राओं के दौरान जिले में 5 से 13 फरवरी तक पीएम आवास योजना के 458 हितग्राहियों का गृह प्रवेश
नरसिंहपुर, 14 फरवरी 2023. जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में विकास यात्राओं के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 13 फरवरी तक प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण/ शहरी के अंतर्गत कुल 458 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराकर लाभांवित किया गया। इनमें विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव के 65, नरसिंहपुर के 79, तेंदूखेड़ा के 131 एवं गाडरवारा के 183 हितग्राही शामिल हैं।
: गाडरवारा, पिठवानी में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
Tue, Feb 14, 2023
पिठवानी में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापनगाडरवारा। विगत दिवस गाडरवारा के निकटस्थ ग्राम पिठवानी में विगत 15 दिनो से चल रहे ज़िला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट वप्रतियोगिता का समापन हुआ । ज्ञात हो की प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेकों टीमों ने सहभागिता की जिसमे अन्त में फाइनल मैच धनोरा क्रिकेट क्लब एवम मेजवान टीम महाकाल इलेवन पिठवानी के बीच हुआ जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए धनोरा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर के मैच में 96 रन का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए महाकाल इलेवन पिठवानी के बल्लेबाज अंतिम ओवर तक 5 विकेट खो कर 68 रन बना पाए और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सुप्यार सिंह राजपूत एवम कृष्णकांत विश्वकर्मा की कामेंट्री खास चर्चा का विषय रही। प्रतियोगिता में शिवाकांत गुर्जर द्वारा सभी मैचों में अंपायरिंग की विशेष भूमिका अदा की गई।ज्ञात हो की ग्राम पिठबानी में महाकाल क्रिकेट क्लब समिति द्वारा विगत 4 वर्षों से टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का नियमित सफल आयोजन किया जाता रहा है । प्रतियोगिता के समापन दिवस एवम पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य दिनेश ढिमोले एवं विकासखंड सह समन्वयक साक्षरता पवन राजोरिया उपस्थित रहे।प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवाकांत गूजर ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए एवम शील्ड व द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए एवम शील्ड पुरस्कार स्वरूप नवाजे गए । प्रतियोगिता को सफल बनाने में कृष्णकांत गूजर अभिषेक गूजर सुनील गूजर रहीश गूजर नीरज गूजर कृष्णकांत विश्वकर्मा एवम ग्राम वासियों का विशेष योगदान रहा ।प्रतियोगिता के मुख्य मार्गदर्शक पूर्व सरपंच नेपाल सिंह गूजर, सत्यनारायण पटेरिया, वर्तमान सरपंच प्रति निधि बबलू मेहरा एवम ग्राम के वरिष्ठ जन रहे।