Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के गौरव अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राना देंगे विशेष मार्गदर्शन

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

: गाडरवारा, पिठवानी में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 

Aditi News Team

Tue, Feb 14, 2023
पिठवानी में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गाडरवारा। विगत दिवस गाडरवारा के निकटस्थ ग्राम पिठवानी में विगत 15 दिनो से चल रहे ज़िला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट वप्रतियोगिता का समापन हुआ । ज्ञात हो की प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेकों टीमों ने सहभागिता की जिसमे अन्त में फाइनल मैच धनोरा क्रिकेट क्लब एवम मेजवान टीम महाकाल इलेवन पिठवानी के बीच हुआ जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए धनोरा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर के मैच में 96 रन का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए महाकाल इलेवन पिठवानी के बल्लेबाज अंतिम ओवर तक 5 विकेट खो कर 68 रन बना पाए और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सुप्यार सिंह राजपूत एवम कृष्णकांत विश्वकर्मा की कामेंट्री खास चर्चा का विषय रही। प्रतियोगिता में शिवाकांत गुर्जर द्वारा सभी मैचों में अंपायरिंग की विशेष भूमिका अदा की गई। ज्ञात हो की ग्राम पिठबानी में महाकाल क्रिकेट क्लब समिति द्वारा विगत 4 वर्षों से टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का नियमित सफल आयोजन किया जाता रहा है । प्रतियोगिता के समापन दिवस एवम पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य दिनेश ढिमोले एवं विकासखंड सह समन्वयक साक्षरता पवन राजोरिया उपस्थित रहे। प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवाकांत गूजर ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए एवम शील्ड व द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए एवम शील्ड पुरस्कार स्वरूप नवाजे गए । प्रतियोगिता को सफल बनाने में कृष्णकांत गूजर अभिषेक गूजर सुनील गूजर रहीश गूजर नीरज गूजर कृष्णकांत विश्वकर्मा एवम ग्राम वासियों का विशेष योगदान रहा । प्रतियोगिता के मुख्य मार्गदर्शक पूर्व सरपंच नेपाल सिंह गूजर, सत्यनारायण पटेरिया, वर्तमान सरपंच प्रति निधि बबलू मेहरा एवम ग्राम के वरिष्ठ जन रहे।

Tags :

जरूरी खबरें