: वाह भाई वाह' में गाडरवारा के सचिन नेमा मचायेंगे बुंदेली का धमाल
Wed, Feb 15, 2023
वाह भाई वाह' में गाडरवारा के सचिन नेमा मचायेंगे बुंदेली का धमालगाडरवारा। विगत दिवस नगर गाडरवारा के बुंदेली कवि सचिन नेमा ने शेमारू टीवी के कार्यक्रम 'वाह भाई वाह' कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में सचिन ने दो एपीसोड की रिकॉर्डिंग की।'वाह भाई वाह' में सचिन ने हिन्दी और बुंदेली हास्य कविताएँ सुनाई।प्रसिद्ध टीवी कलाकार शैलेष लोढ़ा इस कार्यक्रम को प्रस्तुत कर रहे हैं जिसका प्रसारण 18 फरवरी और 20 फरवरी को रात 9:30 बजे किया जायेगा। विदित हो कि सचिन नेमा ग्राम बरहटा के शासकीय हाईस्कूल में प्रभारी प्राचार्य है। सचिन की इस उपलब्धि पर उनके सभी मित्रों और परिजनों ने उन्हे शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
: उमा हरदेनिया की सेवानिवृति पर दी विदाई
Wed, Feb 15, 2023
उमा हरदेनिया की सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय किसानी माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक श्रीमती उमा हरदेनिया के शासकीय सेवा से स्वेक्षिक सेवानिवृति के अवसर पर शाला में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें उन्हें अतिथियों एवं शिक्षको ने शाल, शीफल एवं उपहार तथा छात्राओं ने आकर्षक चित्रों को प्रदान कर विदाई दी। विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, संकुल प्राचार्य जयमोहन शर्मा एवं बीएसी संदीप स्थापक ने श्रीमती हरदेनिया द्वारा शाला में किए गए शिक्षकीय कार्यो को सराहा। श्रीमति उमा हरदेनिया एवं उनके परिजनों ने भी अपने उदबोधन में शाला परिवार द्वारा मिले सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शाला के प्रधानपाठक प्रसन्न खत्री ने किया। कार्यक्रम में रजनीश गुप्ता,बीएसी योगेन्द्र झारिया, सीएसी देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय, जीपी कोरी, नगेन्द्र त्रिपाठी,मधुसूदन पटैल , शिखा श्रीवास्तव, भारती आरसे, अर्चना पांडे, आरती राय, विवेक दीक्षित एवं शाला के बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
: टेकापार में मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस
Wed, Feb 15, 2023
टेकापार में मनाया मातृ पितृ पूजन दिवसगाडरवारा। गत दिवस वेलेंटाइन दिवस को चीचली ब्लॉक के ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में शाला के बच्चों ने अपने माता पिता का तिलक एवं आरती के साथ पूजन किया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कविता धानक एवं उपाध्यक्ष गीता धानक की तरफ से सभी बच्चों को तिथि भोज कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने माता-पिता के ऊपर गीत गाया और उनके महत्व पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए शाला की प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सोनी ने कहा कि शाला के बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं सुसंस्कारों से अवगत कराने के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती पुष्पा मेहरा, उपसरपंच ब्रजेश कौरव , मीना कौरव,जीजी बाई विकास साहू, सत्यम मेहरा सहित शाला के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।