: अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन हुआ
Fri, Apr 14, 2023
पचमढ़ी,
अनुसूचित जाति/जनजाति संघर्ष मोर्चा द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक-1-में बाबा साहब की प्रतिमा प्रांगण पर 123 वी जयंती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष कमलेश सिहोते, उपाध्यक्ष संजय टिकार, सदस्यों में नंदकिशोर उइके,नंदकिशोर धुर्वे, अशोक मांडले, प्रशांत सिहोते, उमाकांत झा, दिनेश चौधरी, अनूप सिहोते, सुरेन्द्र बान, राकेश काकोडिया, श्री कृष्ण ठाकुर,देवेंद्र कटारिया आदि ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किए। विचार अभिव्यक्ति के अंतर्गत छावनी परिषद के उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बाबा साहब के देश के प्रति योगदान को याद किया एवं अशोक मांडले ने बाबा साहब की जीवनी बताए। पश्चात कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष सुनील शुक्ला एवं उनके कांग्रेसी साथियों द्वारा संघर्ष समिति के सभी सदस्यों का श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत/ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम अपनी समिति एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया उनके कार्यकर्ता द्वारा संविधान की शपथ कराई गई ।मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के ए एस आई रूपेंद्र उइके, आरक्षक राज सोनी और संजय कुशवाहा आदि सम्मिलित हुए।
मंच संचालन शिक्षक संजय टिकार एवं पार्षद प्रशांत सिहोते द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति के लोग एकत्रित थे, सभी में हर्षोल्लास का वातावरण देखा गया।आभार श्री टिकार द्वारा व्यक्त किया गया।
: भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई
Fri, Apr 14, 2023
गाडरवारा । पिछले वर्षों की भांति यूनियन बैंक मालानी हार्डवेयर के सामने भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक साधना स्थापक, गौतम पटेल, अनुप जैन, अशोक मोलासरिया, राजेश जैन, पिंटा जैन, शैलैष कोरव, हरिशंकर कुशवाहा, मोहरसिंह पटैल, राव संदीप सिंह, राव उदयप्रताप, कपिल घारू, मुरली मालानी, ओम काबरा, अरूण बडकूर रीतेश राय कमल खटीक प्रवेश राय राजकुमार पालीवाल ,परिहार जी, और अन्य सहसंगठनो के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे ,पुष्पांजलि और शब्दाजंली अर्पित की गई ।
: दिव्यांगजन संबंधित योजनाओं में यूडीआईडी अनिवार्य
Thu, Apr 13, 2023
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं में यूडीआईडी नंबर और यूडीआईडी एनरोलमेंट नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। इसके मद्देनजर प्रदेश में भी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में संचालित योजनाओं में लाभ स्वीकृत करने के लिए यूडीआईडी नबंर को अनिवार्य किया है।प्रमुख सचिव श्री फैज अहमद किदवई ने कलेक्टर्स को जारी निर्देश में कहा है कि केन्द्र द्वारा देश में दिव्यांगों के लिए संचालित सभी योजनाओं में यूडीआईडी नंबर और यूडीआईडी एनरोलमेंट नंबर 1 अप्रैल 2023 से अनिवार्य किया गया है। मध्यप्रदेश के समस्त दिव्यांगो के यूडीआईडी जनरेट करने और नवीन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र यूडीआईडी पोर्टल से जारी करने संबंधी प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण और आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से पत्र जारी किया गया था। केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 1 मई 2021 से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र केवल यूडीआईडी पोर्टल से सक्षम चिकित्सा प्रधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाता है।