: नरसिंहपुर, कलेक्टर द्वारा पीपीओ वितरित
Tue, Apr 11, 2023
कलेक्टर द्वारा पीपीओ वितरितनरसिंहपुर।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने माह मार्च 2023 में विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए 17 शासकीय सेवकों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीपीओ वितरित किये। उन्होंने सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को शाल- श्रीफल भेंट कर स्वस्थ एवं सुखद भावी जीवन के लिए शुभकामनायें दी।इस दौरान जिन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित किये, उनमें कार्यालय आयुष विभाग नरसिंहपुर के श्री विनोद कुमार पारोची, सीईओ जनपद पंचायत गोटेगांव कार्यालय के श्री रामदास बरसैया, बीईओ गोटेगांव के श्री राम किशन वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत नरसिंहपुर के श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री लोनि विभाग नरसिंहपुर के श्री बलवान सिंह कौरव, होमगार्ड नरसिंहपुर के श्री सीताराम उमरे, बीईओ चांवपाठा के श्री रमेश प्रसाद ठाकुर, कार्यपालन यंत्री ला.म. एवं वि.यां. नरसिंहपुर कके श्री कुंवर सिंह परते, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर के श्री सरदार सिंह मेहरा, श्री भोजराज सिंह पटैल व श्रीमती उमा चौकसे शामिल हैं।
प्रचार रथ के माध्यम से दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में कर रहे जागरूक
नरसिंहपुर।मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर केन्द्रित प्रचार रथ जिले में चलाया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिले में प्रचार रथ द्वारा शासन की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार- प्रसार कर जिलावासियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में प्रचार रथ ने 11 अप्रैल को जनपद पंचायत नरसिंहपुर के ग्राम चिलाचौन, धवई, रानी पिपरिया, डांगीढाना, खुरपा, नरसिंहपुर व नवलगांव का भ्रमण किया और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
: नरसिंहपुर, ऑपरेशन आई के तहत सराफा व्यवसायियों की बैठक आयोजित कर दिए गए आवश्यक सुझाब।
Tue, Apr 11, 2023
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिले अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु जिला अंतर्गत चलाए जा रहा अभियान “ऑपरेशन आई।“’ के तहत सराफा व्यवसायियों की बैठक आयोजित कर दिए गए आवश्यक सुझाब।जिला अंतर्गत अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत *"ऑपरेशन आई"* अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश पर आज दिनांक 11.04.2023 को पुलिस कंट्रोल, नरसिंहपुर में सराफा व्यवसायियों के साथ बैठक आयेजित की गयी। जिले में लूट, डकैती, चोरी व अन्य अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड में पुलिस का सहयोग करने हेतु जागरूक किया जाकर सराफा प्रतिष्ठानो पर सीसीटीवी कैमरें लगाए जाने हेतु अपील की गयी ताकि होने वाले लूट, डकैती, चोरी व अन्य घटनाओं पर पुलिस की नजर बनी रहे।*सराफा व्यवसायियों को सुरक्षा की दृष्टि से दिए आवश्यक सुझाब :-* पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा सराफा व्यवसायियों को मुख्य रूप से सुझाब दिए गए कि सराफा दुकानों पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड रखे, दरवाजा, खिडकी मजबूत रखे, दुकानों में लगे कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए, दुकानों के आस-पास पर्याप्त लाईटिंग व्यवस्था रखे, केश एवं अभूषणों को ले जाते समय पर्याप्त सुरक्षित साधनों का उपयोग करे, दुकानों के सामने पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए, दुकानों में लगे कर्मचारियों की संदिग्ध गतिविधयों होने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
: सालीचौका सहावन में किसान सभा ने मनाया 88 वा स्थापना दिवस
Tue, Apr 11, 2023
किसान सभा ने मनाया 88 वा स्थापना दिवस
झण्डा फहराने के उपरांत सहावन से बाबई खुर्द होते हुए सालीचौका मुख्य बाजार एवं ग्राम में मोटर साइकिल रैली निकालकर भगतसिंह चौराहे पर एक सभा कर समापन किया
11 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय किसान सभा के 88 वा स्थापना दिवस है आज के दिन देश भर में मनाया जा रहा है, नरसिंहपुर किसान सभा द्वारा ग्राम सहावन में लालसाहब वर्मा के फार्म हाउस पर ज़िले के किसान सभा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
स्थापना दिवस मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कुरारिया के मुख्य आतिथ्य में एवं ग्राम के किसान सभा के वरिष्ठ हरप्रसाद उपरारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना 11 अप्रैल 1936 को स्वामी सहजानंद सरस्वती की अध्यक्षता में लखनऊ में गठन हुआ था जो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान से लेकर अभी तक किसानों मजदूरों के हकों के लिए जबरदस्त संघर्ष कर रहा है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष हरप्रसाद उपरारीया द्वारा झण्डा फहराया गया ।
रैली उपरांत भगतसिंह चौक पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसे किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण कुरारिया ने अखिल भारतीय किसान सभा के इतिहास एवं वर्तमान में किसानो सरकार की कार्पोरेटपरस्त, निजीकरण किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान ही नहीं आमजन बर्बादी की ओर जा रहा है। जिसका उदाहरण हैं बिजली बिल 2020जो 2022के नाम से समिति को पेश कर दिया है । जिसमें हर माह बिल बढ़ेंगे। जिसके माध्यम से आम जन की लूट और प्रीपेड सिस्टम लागू करने की योजना है ।
सभा को किसान सभा के प्रदेश सचिव एवं तहसील उपाधयक्ष जगदीश पटेल ने सम्बोधित करते हुए हर गांव में किसान सभा और हर किसान किसान सभा में जुड़ने का आव्हान करते हुए किसानों की लूट के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आव्हान किया।
स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम में नरसिंहपुर ज़िले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही । अंत में किसान सभा के महासचिव करणसिंह अहिरवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।