Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन हुआ

Aditi News Team

Fri, Apr 14, 2023
पचमढ़ी, अनुसूचित जाति/जनजाति संघर्ष मोर्चा द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक-1-में बाबा साहब की प्रतिमा प्रांगण पर 123 वी जयंती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष कमलेश सिहोते, उपाध्यक्ष संजय टिकार, सदस्यों में नंदकिशोर उइके,नंदकिशोर धुर्वे, अशोक मांडले, प्रशांत सिहोते, उमाकांत झा, दिनेश चौधरी, अनूप सिहोते, सुरेन्द्र बान, राकेश काकोडिया, श्री कृष्ण ठाकुर,देवेंद्र कटारिया आदि ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किए। विचार अभिव्यक्ति के अंतर्गत छावनी परिषद के उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बाबा साहब के देश के प्रति योगदान को याद किया एवं अशोक मांडले ने बाबा साहब की जीवनी बताए। पश्चात कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष सुनील शुक्ला एवं उनके कांग्रेसी साथियों द्वारा संघर्ष समिति के सभी सदस्यों का श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत/ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम अपनी समिति एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया उनके कार्यकर्ता द्वारा संविधान की शपथ कराई गई ।मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के ए एस आई रूपेंद्र उइके, आरक्षक राज सोनी और संजय कुशवाहा आदि सम्मिलित हुए। मंच संचालन शिक्षक संजय टिकार एवं पार्षद प्रशांत सिहोते द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति के लोग एकत्रित थे, सभी में हर्षोल्लास का वातावरण देखा गया।आभार श्री टिकार द्वारा व्यक्त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें