Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर में जबलपुर लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही : रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

Aditi News Team

Mon, Sep 21, 2026

नरसिंहपुर में जबलपुर लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही

लोकायुक्त की टीम ने राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर को 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़ा

सेवा सहकारी समिति बरहटा ऑडिट करने एवं ऑडिट में आपत्ति नहीं लगाने के एवज में ऑडिट ऑफिसर श्री राजेंद्र सिंह द्वारा 20000 रुपए रिश्वत की मांग की थी, जिसके एवज में आज 8000 रु लेते ट्रैप हुए

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल श्री योगेश देशमुख के निर्देशन में एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर लगतार कार्यवाही करने के निर्देश के अनुक्रम में आज दिनाँक 21.09.2026 को आरोपीगण (1) राजेंद्र सिंह पिता गजराज सिंह उम्र 59 वर्ष पद -ऑडिट ऑफिसर कार्यालय उपआयुक्त सहकारी संस्थाये नरसिहपुर(2) अमित श्रीवास्तव पिता श्री शिव कुमार श्रीवास्तव उम्र 34 वर्ष पद- प्रभारी प्रबंधक विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर निवासी गली नंबर 7 राजनगर नरसिहपुर को विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर में ट्रेप किया गया।

विवरण -आवेदक अशोक कुमार पटेल पिता श्री तेजबल सिंह पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम मेघ तहसील गोटेगांव जिला नरसिहपुर जो सेवा सहकारी समिति बरहटा का वर्ष 2025-26 का ऑडिट, ऑडिट ऑफिसर श्री राजेंद्र सिंह कार्यालय उपआयुक्त सहकारीता जिला नरसिहपुर के द्वारा किया जा रहा है समिति बरहटा का ऑडिट करने एवं ऑडिट में आपत्ति नहीं लगाने के एवज में ऑडिट ऑफिसर श्री राजेंद्र सिंह द्वारा 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह ₹8000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए थे। आरोपी राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर की उपस्थिति में सहआरोपी अमित श्रीवास्तव को कार्यालय विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर में आज दिनांक 21/ 9/2026 को 8000 रुपए की रिश्वती राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशो.)2018 की धारा-7,13(1)B,13(2) एवं 61( 2) बीएन एस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य- टी एल ओ निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई भी शासकीय अधिकारी - कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो कार्यालय एवं दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यालय पता -

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त

सिविक सेंटर,जेडीए बिल्डिंग,3rd फ्लोर, जबलपुर

मोबाइल नंबर - 8349268005

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर लोकायुक्त टीम

पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह

टी एल ओ निरीक्षक राहुल गजभिए

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल योगेश देशमुख

जरूरी खबरें