: पत्रिका नगर रत्न सम्मान समारोह में डॉक्टर देवेंद्र बने विशेष अतिथि
Sun, Jul 30, 2023
पत्रिका नगर रत्न अलंकरण, सम्मान समारोह में डॉक्टर देवेंद्र विशेष अतिथि
भोपाल___राजस्थान पत्रिका द्वारा नगर रत्न अलंकरण 2023 का सम्मान समारोह, का आयोजन भोपाल स्थित शहीद भवन, में दिनांक 3 अगस्त को शाम 5:00 बजे से 7:00 तक किया जा रहा है जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे
इस भव्य आयोजन में रायसेन जिले के सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ के सामाजिक कार्यों को देखते हुए, उनको विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र धाकड़ को समस्त जिले वासियों की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।
: 917 बे सप्ताह हुआ पौधारोपण
Sun, Jul 30, 2023
917 बे सप्ताह हुआ पौधारोपणगाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 917 वें सप्ताह का पौधारोपण पिपरिया रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास हाईवे सिटी कॉलोनी में संपन्न हुआ जिसमें सुरेन्द्र पटैल (सांईंखेड़ा ) ,राजेन्द्र राय ,कुमारी गौरी बोहरे ,कुमारी खुशबू जैन,कुमारी नताशा सराठे ,कुमारी तनिष्का जैन , और कुमारी सैजल जैन के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्म दिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम संस्था के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों के अभूतपूर्व उपस्थिति व हाईवे सिटि कालोनी के सदस्य उपस्थित रहे ।
: दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन 2 अगस्त को
Sat, Jul 29, 2023
दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन 2 अगस्त कोगाडरवारा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले के साईंखेड़ा विकासखंड की समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में कक्षा एक से 8 वीं तक में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण वितरण के चिन्हांकन शिविर का आयोजन 2 अगस्त दिन बुधवार को किया जायेगा। ये शिविर साईंखेड़ा के शासकीय सीएम राईज विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगों के चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड तैयार किये जायेंगे तथा उपकरण के लिए चिन्हांकन किया जावेगा। इस संबंध में बीआरसी गिरीश पटैल ने साईंखेड़ा विकासखंड की समस्त शासकीय/ अनुदान प्राप्त शालाओं के प्रधान पाठकों को शाला में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को मूल्यांकन शिविर में उपस्थित कराने के लिए कहा है, जिससे कोई भी दिव्यांग छात्र इस सुविधा से वंचित न रहे