: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर किया पुष्प-चक्र अर्पित
Wed, Jul 26, 2023
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर किया पुष्प-चक्र अर्पित
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का स्मरण किया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कारगिल विजय दिवस पर शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर पुष्प-चक्र अर्पित कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सैनिकों के शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण कर प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शौर्य स्मारक पर मीडिया को दिए संदेश में कहा कि "वे थे जिन्होंने हमारे देश की एक-एक इंच-इंच जमीन दुश्मनों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, हमें उन पर गर्व है। श्री अटल बिहारी वाजपेई उस समय प्रधानमंत्री थे। हमारी सेनाओं ने यह दिखा दिया कि भारत माता की तरफ कोई आँख उठाकर देखेगा तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली-गौरवशाली-संपन्न-समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है, भारत अब महाशक्ति है।" मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे थल-सेना, नौ-सेना, वायु-सेना के वीर जवानों को प्रणाम करते हैं। हमें अपनी सेनाओं और देश के जवानों पर गर्व है।
: करौंदी घाट में चल रहे आठ दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के समापन
Wed, Jul 26, 2023
एकल अभियान संभाग महाकौशल,भाग सतपुड़ा,अंचल नरसिंहपुर संच सांईखेड़ा,संच गाडरवारा,एवं संच तेंदूखेड़ा का नर्मदा तट पर ग्राम करौंदी घाट में चल रहे आठ दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के समापन दिवस पर मुख्य अथिति नगर पालिका परिषद तेंदूखेड़ा विष्णु शर्मा ,सांसद प्रतिनिधि अशोक भार्गव,जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला जी,की उपस्थिति में विधा परिषद के आचार्यों एवं दीदियों को साड़ी एवं गमछा भेंट किए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कमलेश पटेल,रमाकांत शुक्ला,रमाकांत पराशर, मनमोद गुर्जर,मंडल महामंत्री सोनू दुबे,मंडल महामंत्री अभिषेक राकेसिया,मंडल उपाध्यक्ष केहर कीर,ओमप्रकाश जी कीर उपस्थित रहे।
: अमन सदभवना समिति ने हर्ष उल्लास से मनाया तृतीया स्थापना दिवस
Wed, Jul 26, 2023
अमन सदभवना समिति ने हर्ष उल्लास से मनाया तृतीया स्थापना दिवसभोपाल अमन सदभवना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति इ जी एस शासकीय प्रथामिक शाला भोपाल मे दिव्यांगजनो द्वारा केक काट कर एवं पेड़ लगा कर मनाया दिव्यांग बच्चो के साथ् अमन सदभवना समिति का स्थापना दिवस मनाया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे जनभियान् परिषद से वरुण कुमार कोकिला चतुर्वेदी राजकुमार मीना अमन सदभवना समिति के प्रदेश मिडिया प्रभारी विनोद चौकसे अतिथि रहे कार्यक्रम का संचालन् समिति अध्यक्ष रेवती खांडेकर उपाध्यक्ष सलमा शेख सचिव् अनीता अहीरवार् कार्यक्रम् समन्यक् लक्ष्मी मोरे कोषाध्यक्ष कमलेश् रजक सुनीता नरवरे रेखा भल्लारे नीरा लहरे सादिका उस्मान अमन आदित्य खांडेकर दीपक लहरे नरेन्द्र दीपके पवन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।