: नरसिंहपुर, सिविल सर्जन के आदेश से जिला अस्पताल में मरीजों की जान आफत में,,,
Wed, Aug 2, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर
सिविल सर्जन के आदेश से जिला अस्पताल में मरीजों की जान आफत मेंनरसिंहपुर ।जिला अस्पताल नरसिंहपुर में निजी एंबुलेंस के सिविल सर्जन के द्वारा प्रतिबन्ध के बाद जिला अस्पताल से रेफर होने वाले गंभीर मरीजों की जान मुसीबत में पड़ गई है। जिला अस्पताल के मरीजों को 108 एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाती है लेकिन कई गंभीर मरीजों के होने के बावजूद भी 108 एंबुलेंस मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है गंभीर मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर बीते दिनों जिला अस्पताल के सिविल सर्जन द्वारा निजी एंबुलेंस संचालकों को आदेश दिया कि वह जिला अस्पताल के अंदर सेवाएं नहीं देंगे जिससे एंबुलेंस संचालकों संचालकों ने अपनी एंबुलेंस जिला अस्पताल से हटा ली।आज तेंदूखेड़ा के पास हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुए दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है दोपहर 12:00 से मरीजों को रेफर किया गया है लेकिन जिला अस्पताल से जबलपुर जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई अभी रात के 10:30 बज रहे हैं मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है निजी एंबुलेंस अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है ऐसे में वे मरीज तत्काल इलाज की आवश्यकता है उनकी जान आफत में आ गई जिला प्रशासन को जनहित में एंबुलेंस तत्काल निराकरण करना चाहिए।
: शिवकुमार गुप्ता की सेवानिवृति पर दी विदाई
Wed, Aug 2, 2023
शिवकुमार गुप्ता की सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। बीते सोमवार को समीपी ग्राम नीमच की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक शिवकुमार गुप्ता को शासकीय सेवा पूर्ण होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में ग्रामवासियों, शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों का स्वागत प्रधानपाठक रूपेश कौरव, बलराम ठाकुर सहित अन्य शिक्षको ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा से शिक्षकीय कार्य बेहद चुनोतियों से भरा है। श्री गुप्ता जी ने हमेशा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी। बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि अपनी सम्पूर्ण सेवा में श्री गुप्ता जी ने छात्र छात्राओं के भविष्य को बेहतर ढंग से संवारा। कार्यक्रम में शिवकुमार गुप्ता ने अपनी सेवानिवृति पर उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को रिटायर्ड सब इंजीनियर प्रदीप स्थापक, बीएसी संदीप स्थापक, जगदीश बरसैयां ,पवन राजौरिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिवकुमार गुप्ता को शाला की तरफ से विदाभिनन्दन पत्र सौंपा गया जिसका वाचन रमाकांत पाराशर ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय नामदेव (बेशर्म) ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन रूपेश कौरव ने किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच दयावती मेहरा, संकुल प्राचार्य जे एल झरबड़े, राजेंश गुप्ता, जनशिक्षक आजाद कौरव, मधुसूदन पटैल, दीपक गुप्ता , नरेंद्र अवस्थी, संजय अवस्थी, संतोष शर्मा, विनोद कौरव, कमलेश मेहरा, रामेश्वर कहार, जयप्रकाश अवस्थी , ऋचा गुप्ता सहित अनेक शिक्षक , ग्रामवासी एवं बच्चे उपस्थित रहे
: ज्योति पाराशर की सेवानिवृति पर दी विदाई
Wed, Aug 2, 2023
ज्योति पाराशर की सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। मंगलवार को शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक शाला में पदस्थ व्याख्याता ज्योति पाराशर को शासकीय सेवा पूर्ण होने पर आयोजित विदाई समारोह में शाल, श्रीफल स्मृति चिन्ह एवम उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति पाराशर का स्वागत स्टाफ के समस्त शिक्षकों ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए सुशील शर्मा ने कहा कि शिक्षा में सम्वेदनाएँ बहुत महत्वपूर्ण हैं श्रीमती ज्योति पाराशर ने अपनी सम्पूर्ण क्षमता से बच्चों को शिक्षा प्रदान की है जो कि अनुकरणीय है।राजेश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासकीय सेवा में शिक्षकीय कार्य बेहद चुनोतियों से भरा है। श्रीमती ज्योति पाराशर ने हमेशा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी। एन पी साहू एवम कल्पना पटेल व श्रीमती निशा चौहान ने श्रीमती ज्योति पाराशर के सेवाकाल के समय की भूरि भूरि प्रशंसा की,प्राचार्य के के वर्मा ने कहा कि अपनी सम्पूर्ण सेवा में श्रीमती ज्योति पाराशर जी ने छात्र छात्राओं के भविष्य को बेहतर ढंग से संवारा।इसी कार्यक्रम में प्राचार्य श्री वर्मा ने ज्योति पाराशर के स्वत्यों के भुगतान की जानकारी भी दी कार्यक्रम में ज्योति पाराशर ने अपनी सेवानिवृति पर उन्हें मिले सहयोग के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में ज्योति पाराशर को शाला की तरफ से विदाभिनन्दन पत्र सौंपा गया जिसका वाचन सुशील शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना नामदेव ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन रामकुमार कौरव ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य के के वर्मा,एन पी साहू,निशा चौहान,सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता,कल्पना पटेल,आर पी महिलांग,रामकुमार कौरव,प्रीति चौधरी,सुबोध साहू,ज्योति शर्मा,अर्चना नामदेव,ममता पटेल, सुलेखा पुरी सविता ठाकुर, राजीव नाहर, पूजा विश्नोई,आभा मिश्रा,आकांक्षा अवस्थी,जय मालवीय,शिवम साहू,राजेन्द्र कुर्मी ने ज्योति पाराशर को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।