Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

: शिवकुमार गुप्ता की सेवानिवृति पर दी विदाई 

Aditi News Team

Wed, Aug 2, 2023
शिवकुमार गुप्ता की सेवानिवृति पर दी विदाई गाडरवारा। बीते सोमवार को समीपी ग्राम नीमच की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक शिवकुमार गुप्ता को शासकीय सेवा पूर्ण होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में ग्रामवासियों, शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों का स्वागत प्रधानपाठक रूपेश कौरव, बलराम ठाकुर सहित अन्य शिक्षको ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा से शिक्षकीय कार्य बेहद चुनोतियों से भरा है। श्री गुप्ता जी ने हमेशा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी। बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि अपनी सम्पूर्ण सेवा में श्री गुप्ता जी ने छात्र छात्राओं के भविष्य को बेहतर ढंग से संवारा। कार्यक्रम में शिवकुमार गुप्ता ने अपनी सेवानिवृति पर उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को रिटायर्ड सब इंजीनियर प्रदीप स्थापक, बीएसी संदीप स्थापक, जगदीश बरसैयां ,पवन राजौरिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिवकुमार गुप्ता को शाला की तरफ से विदाभिनन्दन पत्र सौंपा गया जिसका वाचन रमाकांत पाराशर ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय नामदेव (बेशर्म) ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन रूपेश कौरव ने किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच दयावती मेहरा, संकुल प्राचार्य जे एल झरबड़े, राजेंश गुप्ता, जनशिक्षक आजाद कौरव, मधुसूदन पटैल, दीपक गुप्ता , नरेंद्र अवस्थी, संजय अवस्थी, संतोष शर्मा, विनोद कौरव, कमलेश मेहरा, रामेश्वर कहार, जयप्रकाश अवस्थी , ऋचा गुप्ता सहित अनेक शिक्षक , ग्रामवासी एवं बच्चे उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें