: राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न
Sat, Jan 6, 2024
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्नकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में शनिवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह,राजनैतिक दलों से श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री अमितेन्द्र नारोलिया, भब्बूलाल अहिरवार, लाल सिंह गौतम, शैलेन्द्र सिंह जाट, सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि एक जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार 6 जनवरी 2024 को एकीकृत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन, 6 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक की अवधि में दावे- आपत्ति दाखिल और 13 से 14 जनवरी 2024 विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे। 2 फरवरी 2024 तक प्राप्त दावे- आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा और 6 फरवरी 2024 तक निर्वाचक नामावली की स्वास्थ्य मापदंडों की जांच एवं आयोग से अंतिम प्रकाश की अनुमति प्राप्त की जायेगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जायेगा।ज़िले में 962 मतदान केंद्र है।श्रीमती पटले ने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीक़े से संपन्न कराने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं पूर्ण रूप से त्रुटिरहित होना ज़रूरी है।इसके लिए उन्होंने यहाँ मौजूद सभी दलों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की।
: गाडरवारा, बिचुआ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Sat, Jan 6, 2024
'बिचुआ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजितगाडरवारा। गत दिवस एनीमिया मुक्त भारत' अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल बिचुआ विकास खंड साईखेड़ा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें कक्षा नवमी तथा दसवीं के 20 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ नीरज गुप्ता एवं श्रीमती संगीता मरावी एएनएम द्वारा किया गया तथा औषधि प्रदान की गई।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य सतीश नाईक,शरद गुप्ता,अजीत कौरव , श्रीमती आरती कहार,गौरव बालिया आदि उपस्थित थे। शेष रहे विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण आगामी दिनों में शीघ्र किया जाएगा।
: गाडरवारा, अशासकीय शालाओ के प्रभारियों की बैठक आयोजित
Sat, Jan 6, 2024
अशासकीय शालाओ के प्रभारियों की बैठक आयोजितगाडरवारा । बीते दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में सभी अशासकीय विद्यालयों के प्रधानपाठको की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से युडाइस पूर्ण करने, 5 एवं 8 वी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक गिरीश पटैल ने अशासकीय विद्यालयों की लंबित मान्यता, छात्रों की प्रोफाइल, 5 एवं 8 वी मूल्यांकन तथा यू डाइस के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। बैठक में साईंखेड़ा बीएसी संदीप स्थापक द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 5 वी व 8 वी की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी। उन्होने इस परीक्षा से संबंधित विस्तृत चर्चा की एवं बताया कि सत्र 2022 - 23 की मार्कशीट बीआरसी कार्यालय द्वारा दी जा रही है । बैठक में बीएसी योगेंद्र झारिया एवं पवन राजौरिया ने जल्द से जल्द युडाइस प्रोफाइल पूर्ण करने की बात पर जोर दिया। बैठक में समस्त जनशिक्षक सहित सभी अशासकीय शालाओ के संस्था प्रभारी ने अपनी सहभागिता दी। उक्त समीक्षा बैठक जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में संपन्न हुई।