: गाडरवारा, बिचुआ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Aditi News Team
Sat, Jan 6, 2024
'बिचुआ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस एनीमिया मुक्त भारत' अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल बिचुआ विकास खंड साईखेड़ा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें कक्षा नवमी तथा दसवीं के 20 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ नीरज गुप्ता एवं श्रीमती संगीता मरावी एएनएम द्वारा किया गया तथा औषधि प्रदान की गई।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य सतीश नाईक,शरद गुप्ता,अजीत कौरव , श्रीमती आरती कहार,गौरव बालिया आदि उपस्थित थे। शेष रहे विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण आगामी दिनों में शीघ्र किया जाएगा।
Tags :