Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

: राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

Aditi News Team

Sat, Jan 6, 2024
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में शनिवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह,राजनैतिक दलों से श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री अमितेन्द्र नारोलिया, भब्बूलाल अहिरवार, लाल सिंह गौतम, शैलेन्द्र सिंह जाट, सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि एक जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार 6 जनवरी 2024 को एकीकृत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन, 6 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक की अवधि में दावे- आपत्ति दाखिल और 13 से 14 जनवरी 2024 विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे। 2 फरवरी 2024 तक प्राप्त दावे- आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा और 6 फरवरी 2024 तक निर्वाचक नामावली की स्वास्थ्य मापदंडों की जांच एवं आयोग से अंतिम प्रकाश की अनुमति प्राप्त की जायेगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जायेगा।ज़िले में 962 मतदान केंद्र है। श्रीमती पटले ने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीक़े से संपन्न कराने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं पूर्ण रूप से त्रुटिरहित होना ज़रूरी है।इसके लिए उन्होंने यहाँ मौजूद सभी दलों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की।

Tags :

जरूरी खबरें