: भोपाल में पत्रकार अधिकार यात्रा का 12 मार्च को हुआ समापन
Wed, Mar 13, 2024
12 मार्च को भोपाल में हुआ पत्रकार अधिकार यात्रा का समापन
भोपाल ।मां नर्मदा अंचल क्षेत्र नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से 1 मार्च. 2024 को पत्रकार अधिकार यात्रा का शुभारंभ गांधी जी की मूर्ति के माल्यार्पण के बाद एवं मां नर्मदा जी की पूजन कर किया । यह यात्रा मां नर्मदा अंचल के जिला नरसिंहपुर से करेली ,बरमान, राजमार्ग , तेंदूखेड़ा , गाडरवारा, बनखेड़ी, शोभापुर ,सुहागपुर, बाबई ,होशंगाबाद ,बुधनी , ओब्दुल्लागंज होते हुए भोपाल पहुंची। जिसके समापन पर 12 मार्च को हबीबगंज स्टेशन से अनेकों पत्रकारों की उपस्थिति में यह रैली मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची जहां पर मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया । पत्रकारों की 14 सूत्री मांगों के लिए 320 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण हुई । इस यात्रा के समापन पर नरसिंहपुर जिले से एवं नर्मदापुरम जिले सहित अन्य जिलों के पत्रकार गण बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
: विगत दिवस नगर कलार महिला मन्डल ने अनोखे अंदाज मे अमर पैलेस मे महिला दिवस मनाया,
Wed, Mar 13, 2024
विगत दिवस नगर कलार महिला मन्डल ने अनोखे अंदाज मे अमर पैलेस मे महिला दिवस मनाया
नरसिंहपुर। सर्वप्रथम आराध्य देव भगवान सहस्रार्जुन का पूजन दीप प्रज्जवलन, अतिथियो का स्वागत, उद्बबोधन के बाद इस दिन को यादगार बनाने प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। मुख्य अतिथि के रूप मे समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमति कुसुम जायसवाल, श्रीमति उर्मिला राय, श्रीमति गोदावरी राय, श्रीमति सरोज राय, श्रीमति स्वाति जायसवाल, श्रीमति अर्चना राय मंचासीन रही।इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय काल के दो वर्ष पूर्ण होने पर नगर अध्यक्ष अर्चना राय ने महिला दिवस के खास अवसर पर नये पदाधिकारियो को नयी जबाबदारी तोहफे के रूप मे सौपी।जिसमे अध्यक्ष पद पर श्रीमति प्रीती राय, उपाध्यक्ष श्रीमति ज्योतस्ना राय, सचिव श्रीमति दुर्गा राय, कोषाध्यक्ष श्रीमति गौरी महाजन को नियुक्त किया गया।तिलक लगाकर कार्यक्रम मे उपस्थित सभी सम्मानीय महिलाओ का तिलक लगाकर, पुष्प देकर स्वागत किया गया।मन्डल की सभी सदस्य सेवाभावी कार्य करते रहते है आज के दिन सभी का सम्मान होना चाहिए ऐसी भावना से प्रत्येक सदस्य का अध्यक्ष अर्चना राय द्वारा प्रतीक चिह्न और पौधादेकर तथा मंडल की ओर से प्रत्येक सदस्य का शाल से सम्मान किया गया।परिवार के अलावा व्यवसाय संभाल रहीमा की महिलाओ मेश्रीमति स्वाति जायसवाल, श्रीमति मुक्ति राय, श्रीमतिरिन्की राय, श्रीमति दुर्गा राय, श्रीमति सोनाली राय, श्रीमति शचि चौकसे का अर्चना राय द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मंडल की सदस्य श्रीमति सरिता राय जो कि इक्कीस दिन की नर्मदा परिक्रमा कर लौटी उनका भी शाल,श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।आरती राय ,रेणु जायसवाल द्वारा कविता सुनाई गई। आभार प्रतिभा राय द्वारा व्यक्त किया गया।सहभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मन्डल के सदस्य नीता राय, रत्ना राय, लता राय, नेहा राय, कामिनी राय, साधना राय शचि चौकसे,रश्मि जायसवाल, माधुरी राय, शिवानी राय ने व्यवस्थांओ मे पूर्ण सहयोग प्रदान किया।मंच संचालन अर्चना राय, स्वाति जायसवाल ने किया।
: नरसिंहपुर जिला माहेश्वरी महिला मंडल गोल्डन अवार्ड से सम्मानित
Wed, Mar 13, 2024
नरसिंहपुर जिला माहेश्वरी महिला मंडल गोल्डन अवार्ड से सम्मानितसजातीय बंधुओं के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बधाईयाँ दीपुर्व क्षेत्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में संगठन में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए. पूरे प्रदेश की जिला महिला इकाइयों के अध्यक्षा व सचिव के बीच में संगठन कार्य गतिविधियों आदि में आपसी विश्वास और सहयोग के साथ काम करने एक - दूसरे के कार्यो में सूझबूझ समझने की प्रश्नोत्तरी वीडियो क्लिप के आधार पर श्रेष्ठ जिला जोडी के लिए महिला. दिवस अष्ट सिध्दांत समिति के नियोजन की दिशा में नयी पहल की गई जिसमें नरसिंहपुर जिला माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुधा नवनीत पलोड व सचिव श्री मती मधु मुरली मालानी की जोड़ी को प्रदेश स्तरीय गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर शुभचिंतकों, सजातीय बंधुओं और बहिनों ने बधाईयाँ देते हुए समाज संगठन को अधिक से अधिक सक्रिय और समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी होने के लिए आग्रह किया है । सुधा नवनीत पलोड अध्यक्ष श्रीमती मधु मुरली मालानी ने सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि हम संगठन के माध्यम से समाज के पीडित, पिछड़े लोगों के लिए अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे ।