Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

: नरसिंहपुर जिला माहेश्वरी महिला मंडल गोल्डन अवार्ड से सम्मानित 

Aditi News Team

Wed, Mar 13, 2024
नरसिंहपुर जिला माहेश्वरी महिला मंडल गोल्डन अवार्ड से सम्मानित सजातीय बंधुओं के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बधाईयाँ दी पुर्व क्षेत्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में संगठन में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए. पूरे प्रदेश की जिला महिला इकाइयों के अध्यक्षा व सचिव के बीच में संगठन कार्य गतिविधियों आदि में आपसी विश्वास और सहयोग के साथ काम करने एक - दूसरे के कार्यो में सूझबूझ समझने की प्रश्नोत्तरी वीडियो क्लिप के आधार पर श्रेष्ठ जिला जोडी के लिए महिला. दिवस अष्ट सिध्दांत समिति के नियोजन की दिशा में नयी पहल की गई जिसमें नरसिंहपुर जिला माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुधा नवनीत पलोड व सचिव श्री मती मधु मुरली मालानी की जोड़ी को प्रदेश स्तरीय गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर शुभचिंतकों, सजातीय बंधुओं और बहिनों ने बधाईयाँ देते हुए समाज संगठन को अधिक से अधिक सक्रिय और समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी होने के लिए आग्रह किया है । सुधा नवनीत पलोड अध्यक्ष श्रीमती मधु मुरली मालानी ने सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि हम संगठन के माध्यम से समाज के पीडित, पिछड़े लोगों के लिए अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे ।

Tags :

जरूरी खबरें