Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

: भोपाल में पत्रकार अधिकार यात्रा का 12 मार्च को हुआ समापन

Aditi News Team

Wed, Mar 13, 2024
12 मार्च को भोपाल में हुआ पत्रकार अधिकार यात्रा का समापन भोपाल ।मां नर्मदा अंचल क्षेत्र नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से 1 मार्च. 2024 को पत्रकार अधिकार यात्रा का शुभारंभ गांधी जी की मूर्ति के माल्यार्पण के बाद एवं मां नर्मदा जी की पूजन कर किया । यह यात्रा मां नर्मदा अंचल के जिला नरसिंहपुर से करेली ,बरमान, राजमार्ग , तेंदूखेड़ा , गाडरवारा, बनखेड़ी, शोभापुर ,सुहागपुर, बाबई ,होशंगाबाद ,बुधनी , ओब्दुल्लागंज होते हुए भोपाल पहुंची। जिसके समापन पर 12 मार्च को हबीबगंज स्टेशन से अनेकों पत्रकारों की उपस्थिति में यह रैली मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची जहां पर मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया । पत्रकारों की 14 सूत्री मांगों के लिए 320 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण हुई । इस यात्रा के समापन पर नरसिंहपुर जिले से एवं नर्मदापुरम जिले सहित अन्य जिलों के  पत्रकार गण बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

Tags :

जरूरी खबरें