: शाहनगर,सी एम राईज में मनाया गया प्रवेशउत्सव, प्राचार्य ने दी छात्र छात्राओं को बधाई
Tue, Apr 2, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
सी एम राईज में मनाया गया प्रवेशउत्सव, प्राचार्य ने दी छात्र छात्राओं को बधाई
शाहनगर ।नगर के सी एम राईज विद्यालय में सोमवार को छात्र छात्राओं के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया इस दौरान सभी का स्वागत कर रौली से तिलक लगाकर मिष्ठान से मूंह मीठा कर उन्हे बधाई दी एवं निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रचार्य भरत लाल पान्ङे ने प्रवेश उत्सव के दौरान सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन करें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे को भी विद्यालयो में पढ़ाया सके। साथ ही छात्र छात्राओं के मानसिक शारिरिक एवं सांस्कृतिक एवं नैतिक आदि बहुआयामी विकास पर जोर दिया जाना चाहिये साथ ही छात्रों के बहुआयामी बिकास पर चर्चा करते हुये शिक्षकों से महान योगदान की आपेक्षा की एवं समस्त विद्यालय सैक्सन प्रभारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ समर्पित होकर इस पुनीत कार्य मे अपने अपने दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिये इस अवसर पर शिक्षक शिवराम तिवारी संपत मिश्रा अरूण पाल सिंह श्री मति नेहा तिवारी खुशीराम यादव उमाशंकर सोनी अखिलेश जैन सहित समस्त स्टाप शामिल रहा ।
: विधि क्यों तुम इतनी हो क्रूर (शोक गीत)
Tue, Apr 2, 2024
विधि क्यों तुम इतनी हो क्रूर
(शोक गीत)जिनको तिल तिल कर था पाला।
मुँह का जिनको दिया निवाला।
जिनके मुख को देख देख कर
जीवन में था रोज उजालाउन माँ बाप के प्यारों को
क्यों तुमने किया है दूर
विधि तुम क्यों इतनी हो क्रूर।सुबह सबेरे जो मेरे थे
सुख खुशियों को जो घेरे थे
किलक किलक कर जो हँसते थे
चंद्रमुखी से जो चेहरे थे।उसी शाम की बेला में सब
रोने को क्यों हैं मजबूर
विधि तुम क्यों इतनी हो क्रूर।पिता के कांधे सुत की ठठरी।
कितनी बड़ी ये दुख की गठरी।
जीवन भर का है यह दुखड़ा
हाय तू किस्मत कितनी शठ- री।खुशियाँ उड़ गईं यूँ जीवन से
विधि तेरा कैसा ये दस्तूर
विधि तुम क्यों इतनी हो क्रूर।पल छिन दिन गति से ही झूमें।
कालचक्र के पहिया घूमें।
कहाँ गया वो प्यारा बेटा
प्यार से जिसका माथा चूमें।तिनके का कभी मिटा सहारा
क्यों दुखों का आया पूर
विधि तुम क्यों हो इतनी क्रूर।सुशील शर्मा
: शाहनगर,पति पत्नी ए एन एम पद से हुये सेवा निवृत्त स्टाप ने दी भाव भीनी विदाई
Sun, Mar 31, 2024
जितेन्द्र दुबे शाहनगर ,पन्ना मध्यप्रदेश
पति पत्नी ए एन एम पद से हुये सेवा निवृत्त ,
स्टाप ने दी भाव भीनी विदाई
शाहनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर क्षेत्रांतर्गत आने वाले अतरहाई (खम्हरिया )मे पदस्त एम पी ङब्ल्यु श्री संतोष सिंह ठाकुर एवं श्री मति तारा सिंह एवं शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्त ए एन एम श्री मति लक्ष्मी वर्मा की स्वास्थ्य विभाग मे रहते हुये पूरी सेवा समाप्त होने पर शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे30मार्च को भाव भीनी बिदाई दी गयी इस अवसर पर बी एम ओ ङाक्टर सर्वेश लोधी ने तीनो स्टाप के साथियों को श्री फल शाॅल से सम्मानित करते हुये श्री राम चरित मानस भैट स्वरूप दी साथ ही*होली मिलन मे दी बधाई -*रंग पंचमी पर्व को लेकर भी समस्त स्टाप ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंग पंचमी की बधाई दी इस अवसर पर ङाॅक्टर सर्वेश लोधी ने कहा की आप लोग समस्त स्टाप हमारी ताकत है सेवा निवृत्त हो हम सभी को होना ही है ये रूटीन प्रकिया है आप जहां भी रहे स्वास्थ्य रहे हम सभी तीनों लोगों के स्वस्थ्य रहने की भगवान से मंगल कामना करते हैं । इस अवसर पर बी एम ओ ङाक्टर सर्वेश लोधी रेग्युलर लेखा पाल सुशील गोस्वामी बी पी एम दिनेश मिश्रा बी सी एम अवनीश श्रीवास्तव बी ई ई अभिषेक त्रिपाठी नर्सिंग आफिसर सुमन दुबेदी एफ ङी सन्ध्या सुनामी समस्त सैक्टर सुपरवाइजर ए एन एम एवं एवं सी एच सी मे पदस्त समस्त कर्मचारी उपस्थित रहै कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एम टी एस नरेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया ।