: शाहनगर थाना का रजनी शुक्ला ने सम्भाला कार्यभार
Thu, Mar 28, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
रजनी शुक्ला ने सम्भाला शाहनगर थाना का कार्यभार
शाहनगर । थाना शाहनगर का दायित्व रजनी शुक्ला ने संभाल लिया है काबिले आगामी लोक सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये जिले की व्यवस्था को लेकर पन्ना श्री साईं कृष्णा एस थोटा (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक, केे निर्देशन पर पूर्व शाहनगर थाना प्रभारी सुयश पाण्ङेय का स्थानांतरण जिले के अमानगंज के महेबा चौकी कर दिया गया था। जिस पर शाहनगर थाना का पद रिक्त था जिससे दमोह जिले के पथरिया से थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने 24मार्च रविवार को शाहनगर थाना का दायित्व संभाला टी आई रजनी शुक्ला न्युज ऐक्सप्रेस से बताया की, क्राइम (अपराध), से आम जनता को मुक्ति मिलेगी साथ ही मेरा प्रयास रहेगा कोई व्यक्ति परेशान न रहे ।शाहनगर पुलिस सदैव सेवा के लिये तत्पर रहेगी जुआ शराब एवं अपराधिक प्रकरणों पर शिंकजा कसा जायेगा। साथ ही थाना मे पुलिस स्टाप की बैठक लेते हुये थाना के सभी लंबित केसों का शीघ्र निपटान करने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के भी आदेश दिए। सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि के समय गश्त बढ़ाने के अलावा आम जनमानस का सहयोग करें। किसी भी गांव में चोरी विवाद की स्थ्ती न बने । उन्होंने बताया की संभावित लोक सभा चुनाव को देखते हुए सभी गांवों में लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने के लिए सूचना दें थाना क्षेत्र अन्तर्गत किसी प्रकार की नशे से संबंधित पेय पदार्थ की सप्लाई नहीं होनी चाहिए, इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि नशों की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखें।
: नरसिंहपुर,कलेक्टर एवं एसपी ने एसएसटी चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Thu, Mar 28, 2024
"चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन- 2024"कलेक्टर एवं एसपी ने एसएसटी चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षणलोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों यथा अवैध शराब परिवहन, मादक पदार्थो, अवैध अस्त्र व नकदी आदि पर निगरानी के लिए बनाये गये एसएसटी चेक पोस्ट करेली एवं पनागर का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण पंजी का अवलोकन भी किया। उन्होंने एसएसटी टीम के सदस्यों को वाहनों की सघन जांच करने तथा इस बात की सावधानी बरतने के निर्देश दिए कि किसी भी यात्री को असुविधा का सामना नही करना पड़े। हर एक वाहन की सघन तलाशी ली जायें। कोई भी वाहन बगैर तलाशी के न जायें।
: गाडरवारा सर्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन कल शुक्रवार को
Wed, Mar 27, 2024
गाडरवारा। रंगों के त्योहार होली पर सर्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन कल शुक्रवार को दिनांक 29.03.24 को ककरा रोड पर स्थित आचार्य महल गाडरवारा में 12:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। सर्व ब्राह्मण महासभा ने सभी विप्र परिवार जनों को सादर आमंत्रित कर होली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।