: साली चौका में बागेश्वरी साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी संपन्न
Mon, Apr 8, 2024
संतोष अग्रवाल,सालीचौका
साली चौका में बागेश्वरी साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी संपन्न
साली चौका बागेश्वरी साहित्य परिषद साली चौका की काव्य गोष्ठी संपन्न इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन मां सरस्वती की पूजन का कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती की वंदना धनराज विश्वकर्मा द्वारा की गई कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए संतोष अग्रवाल सागर ने लघु कथा एवं वीर रस की शानदार रचना पाठ कर कहा कौन कहता है कौन कहता है भारत में परमाणु बम नहीं यहां बैठे नौजवान किसी परमाणु बम से काम नहीं जिस दिन अपनी पर आएंगे भारत की सीमाएं विश्व में फैलाएंगे डूंगरिया के नर्मदा भाई पटेल द्वारा शानदार रचना पाठ इसके पश्चात उमाशंकर राय द्वारा हास्य व्यंग्य के चुटकुले पढ़े गए इसके पश्चात दीपक गुप्ता द्वारा कविता पाठ कविता पाठ किया गया और अपने विचार व्यक्त किया योगेंद्र सिलावट द्वारा कविता पाठ सुविचार द्वारा गोष्टी को सफल बनाया गरिमा विश्वकर्मा द्वारा रचना पाठ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश राय ने की इस अवसर पर अजय पटेल भी उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन का आभार प्रदर्शन के साथ गोष्टी संपन्न .।
: करेली,सर्व ब्राम्हण समाज के द्वारा नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया
Sun, Apr 7, 2024
करेली ।आज दिनांक 7/4/2024 दिन रविवार में सर्व ब्राम्हण समाज करेली के द्वारा नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें सभी बरिष्ठ जनों ने सर्व सम्मति से चयन करते हुये अध्यक्ष पद के लिए सर्व श्री जगदीश मिश्रा उपाध्यक्ष श्री आत्माराम शर्मा एवं श्री राजेन्द्र तिवारी सचिव श्री अखिलेश ज्योतिषी सह सचिव श्री अंकित दिक्षित कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र स्वामी सांस्कृतिक प्रभारी श्री आशीष दुबे श्री प्रहलाद पाठक मीडिया प्रभारी श्री भागीरथ तिवारी श्री इन्द्रेश शर्मा को नामित किया गया।।
: सुगरहा चेक पोस्ट सघन चैकिंग
Sun, Apr 7, 2024
जितेंद्र दुबे, शाहनगर
सुगरहा चेक पोस्ट सघन चैकिंग
शाहनगर । निर्वाचन 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना कलैक्टर एवं जिला निर्वाचन के निर्देशन पर खजुराहो लोक सभा निर्वाचन चुनाव को मद्देनजर रखते हुये जिले की सभी सीमा रेखाओं पर चैक पोस्ट बनाये गये है ।जिसमें शाहनगर से कटनी मार्ग पर सुगरहा चैक पोस्ट पर वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है जिसमें तेनाथ अधिकारी कर्मचारी 24घंटे वाहनों की चैकिग में लगे हुये है । जिसमें दोपहर 2बजे से रात्रि 10बजे तक पर उपस्थित पुलिस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक भैयामन सिंह एवं वन विभाग कर्मचारी वनपाल रामप्रसाद सिंह पटेल शाहनगर 10 बजे से सुबह 8बजे तक बाबूराम प्रजापति ए व्ही एफ ओ पशु विभाग शाहनगर एवं सुबह 8 बजे से दोपहर 2बजे तक उप निरिक्षक संतोष मशराम एवं वन पाल श्री निवास पाण्ङेय चैक पोस्ट चैकिंग मे तैनात किये गये है इस दौरान वन पाल राम प्रसाद पटेल ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो तथा चार पहिये वाहन की चेकिंग काफी सजगतापूर्वक की जा रही है। ताकि आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।