: मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश
Mon, Apr 8, 2024
मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देशनरसिंहपुर,।लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर कारोबार, व्यावसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य संस्थान में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान दिवस पर मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिये गये हैं।श्रम पदाधिकारी नरसिंहपुर ज्योति पांडे दुबे ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के प्रावधान के अनुसार निर्वाचन के दौरान मतदान दिवसों को किसी भी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य संस्थाओं में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान किये जाने के निर्देश हैं। यह निर्देश ऐसे निर्वाचकों पर लागू नहीं होंगे, जिनकी अनुपस्थिति से उस नियोजन में कोई खतरा या सारवान हानि स्वेद्ध हो सकती है। इस प्रावधान के अंतर्गत दैनिक वेतन/ आकस्मिक श्रमिक भी मतदान दिवस पर मजदूरी सहित अवकाश के हकदार होंगे। इस प्रावधान का उल्लंघन करने वाले नियोजकों के विरूद्ध दंड का प्रावधान है।लोकसभा निर्वाचन- 2024 के संसदीय क्षेत्रों में आने वाले समस्त कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापना में कार्यरत कामगारों को मतदान के लिए सुविधा देने की दिृष्ट से इनके नियोजकों, अधिभोगीगणों, प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे उपर्युक्त प्रावधान का समुचित परिपालन अनिवार्यत: सुनिश्चित करें। जिसमें जिले की एक गोटेगांव विधानसभा में मतदान 19 अप्रैल और नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।
: पति की लंबी उम्र को लेकर सुहागिनों ने की पुजा
Mon, Apr 8, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
पति की लंबी उम्र को लेकर सुहागिनों ने की पुजा
शाहनगर । सोमवार को ज्येष्ठ मास की सोमवती आमावस्या पर्व को लेकर नगर की सुहागिन महिलाओं ने वट व्रक्ष पर धागा बांधकर पुजा अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र की मंगल कामना का आशीर्वाद लिया काबिलेगौर है की सोमवार को सोमवती अमावस्या पर्व को लेकर नगर की महिलाओं ने केन नदी तट एवं नगर के बस स्टेन्ङ पर लगे बरगद पीपल एवं तुलसी के व्रक्षों के नीचे बैठकर पुरे विधी -विधान से पुजा अर्चना कर अपने परिवार की खुशियों के साथ ही पति व पुत्र की दीर्घायु की मंगल कामना की।
: टुङा में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
Mon, Apr 8, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
टुङा में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
शाहनगर /- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पन्ना कलैक्टर के निर्देशन एवं शाहनगर जनपद सिईओ रोहित मालवीय के मार्गदर्शन पर टुङा पंचायत में सोमवार को स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके लिए पंचायत कर्मियों सहित सभी प्रशासनिक अमले ने आम जनमानस को आगामी लोकसभा चुनाव में अपना मतदान देने की अपील की एवं रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।