भागीरथ तिवारी करेली
सर्व ब्राह्मण महिला एकता परिषद द्वारा सातवां बालिका सम्मान समारोह "विद्यांजलि"का आयोजन किया गया
सर्व ब्राह्मण महिला एकता परिषद द्वारा विगत 6 वर्षों से बालिका प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी परिषद की सहयोगी बहनों के सहयोग से बालिका सम्मान विद्यांजलि का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं मोनिका तिवारी एवं प्रियंका गोस्वामी जी द्वारा गाई गई सरस्वती वंदना एवं श्रीमती कामिनी दुबे जी की गणेश वंदना गई। इस कार्य क्रम में परिषद द्वारा 10th एवं 12th में 80% और इससे ऊपर प्राप्त करने वाली बालिकाओं को शील्ड , प्रमाण पत्र एवं उनकी माताजी का शाल, श्रीफल से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम परिषद की जिला अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे जी की अध्यक्षता में, मुख्य अतिथि सुश्री अनुराधा भार्गव जी, परिषद के वरिष्ठ, संरक्षक, मार्गदर्शक, विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता दुबे, श्रीमती मालती त्रिवेदी, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती सरला पांडे ,श्रीमती उर्मिला भाटली जी उपाध्यक्ष अरुणा दुबे जी, करेली से श्रीमती नीतू आचार्य जी, गोटेगांव ब्राह्मण महिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खेमरिया जी की उपस्थिति में ,10th की 16 प्रतिभावान बालिकाओं एवं 12th की 20 प्रतिभावान बालिकाओं को परिषद की समस्त बहनों द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीमती कविता दुबे जी द्वारा उनके स्वर्गीय ससुर श्री के.डी. दुबे जी की स्मृति में 6 शील्ड प्रदान की गई।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रीमती ज्योति तिवारी, श्रीमती नंदिता चौबे, श्रीमती सपना शर्मा एवं श्रीमती मनीषा पुरोहित द्वारा किया गया।सम्मान समारोह में परिषद की श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला श्रीमती मंजूलता पांडे श्रीमती संचिता दुबे, श्रीमती ममता मिश्रा,श्रीमती चेतना दुबे , श्रीमती सुमन शर्मा,श्रीमती भारती दीक्षित, श्रीमती कीर्ति पालिवाल,श्रीमती सुषमा मिश्रा, श्रीमती संगीता दुबे, श्रीमती शिवानी दीक्षित ,श्रीमती सोनल दुबे, श्रीमती नीता भारद्वाज, श्रीमती रक्षापालीवाल, श्रीमती रजनी राजौरिया,श्रीमती शालू शर्मा, श्रीमती मंजू दुबे,श्रीमती वत्सला त्रिवेदी, श्रीमती रचना त्रिवेदी, श्रीमती अंजना तिवारी, श्रीमती सीमा स्थापक ,श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती ज्योति पचौरी,श्रीमती दीपशिखा तिवारी, श्रीमती रुक्मणी ढिमोले, श्रीमती सुषमा शर्मा , श्रीमती अंजना दुबे,करेली एवं गोटेगांव की बड़ी संख्या में विप्र मातृ-शक्तियों की उपस्थिति रही।