: वरिष्ठता सूची के परीक्षण हेतु शिविर आयोजित
Fri, Jul 12, 2024
वरिष्ठता सूची के परीक्षण हेतु शिविर आयोजित
गाडरवारा। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर के आदेशानुसार क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के शासकीय स्कूलों में पदस्थ सहायक शिक्षकों एवं प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूचियों के परीक्षण के लिए विकासखण्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन बीईओ कार्यालय गाडरवारा एवं बीईओ कार्यालय चीचली में अलग अलग किया गया। विदित हो कि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग द्वारा पिछले दिनों जिले के सहायक शिक्षकों एवं प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूचियों का प्रकाशन किया गया था एवं इनके परीक्षण के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए थे। इन्ही निर्देशों के चलते सबसे संकुल स्तर पर सहायक एवं प्राथमिक शिक्षकों से आवश्यक दस्तावेजों की फाइलें जमा कराई गई एवं उनका परीक्षण किया गया तत्पश्चात दोनों बीईओ कार्यालय में सेवा पुस्तिकाओं से मिलान करते हुए शिक्षकों की जानकारी को कम्प्यूटर पर अपलोड किया गया। साईंखेड़ा ब्लॉक में बीईओ प्रतुल इंदुरख्या एवं चीचली ब्लॉक में बीईओ नीलम मरावी के निर्देशन में पिछले 2 दिनों से गठित टीम द्वारा देर शाम तक परीक्षण कार्य किया गया। साईंखेड़ा बीईओ कार्यालय के लिपिक अमित पटैल ने बताया कि हम लोगो ने संकुल प्राचार्यो, शिक्षकों, लिपिकों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों की सक्रियता व कुशल कार्यशैली से 90 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया है । शेष कार्य भी जल्द निपटा लेंगे। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्य की सतत मॉनिटरिंग डीईओ एवं संयुक्त संचालक कार्यालयों से की जा रही है।
: नरसिंहपुर,पत्रकारों को टोल नाकों पर छूट मिले
Fri, Jul 12, 2024
पत्रकारों को टोल नाकों पर छूट मिले
नरसिंहपुर । जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश नरसिंहपुर इकाई ने उदय प्रताप सिंह परिवहन व शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों को टोल नाकों एवम बसों में छूट प्रदान करने की मांग की है।जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी संजय पचौरी, जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी,सचिव गीत गोविंद पटेल,संजय श्रीवास्तव,अंकित नेमा,भूपेंद्र कौरव,प्रदीप शर्मा,दीपक शर्मा,रामकुमार विश्वकर्मा ,राधे साहू,आदि ने आपने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को शासन के द्वारा कुछ छूट प्राप्त हो इस हेतु निम्नाकिंत बिंदुओं पर सुविधाये प्राप्त होने की और आपसे हम पत्रकार साथी आग्रह करते है ।प्रदेश में संचालित किये जाने वाले टोल नाको पर छूट प्रदान किया जाये। प्रदेश में संचालित की जाने वाले यात्री बसो में पत्रकार एव पत्रकार के परिवारों को यात्रा करने पर किराये में छूट दी जाए ।पत्रकार के परिवार के पुत्र पुत्रियों को शिक्षा से वंचित न होना पड़े इस हेतु शिक्षा के लिये निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाये।आपसे आग्रह है कि आप इन बिंदु को ध्यान में रखते हुये पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सार्थक निर्णय करेगे ऐसी अपेक्षा करते l
: थाना। ग्राउंड में हुआ पौधारोपण
Fri, Jul 12, 2024
एक पेड़ मां के नाम, अभियान के अंतर्गत थाना प्रांगण में 300 पौधों का हुआ रोपण
KamarRana
देवरीरायसेन----नगर के थाना ग्राउंड के अंदर , एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान के अंतर्गत,300, पौधों का पौधारोपण किया गया।
इस अभियान में पुलिस विभाग,नगर परिषद ,राजस्व विभाग, वन विभाग के साथ-साथ नगर के जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारीेयो ने मिलजुल कर थाने के ग्राउंड में 300 पौधों का पौधा रोपण किया।
थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया ने बताया कि, प्रकृति को हरा-भरा करना और पौधों को लगाना , हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे। आज देखा जा रहा है की वर्षा कम हो रही है प्रदूषण फैल रहा है, शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। इसका कारण प्रकृति में हरे भरे वृक्षों की कमी होना है।
थाना प्रभारी ने सभी गणमन प्रतिनिधियों के साथ शपथ ली की लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी के साथ देखरेख की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नीम ,गुलमोहर ,करंज अर्जुन, पीपल के पेड़ लगाए गए हैं ।
इस मौके पर तहसीलदार दिनेशकुमार बरगले, नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया, सीएमओ जगदीश शर्मा,पार्षद अशोक मामा, अजय पाराशर, पार्षद अनुराग शर्मा ,पार्षद टीकाराम, पार्षद दिनेश अहिरवार, इंजीनियर कपिल मीणा, डॉ संतोष पटेल,
कैलाश मेहरा, महेश रघुवंशी,
के साथ-साथ गणमन लोग उपस्थित थे।