: गाडरवारा,इन्हर व्हील पिंक पेटल्स क्लब का शपथ समारोह संपन्न
Thu, Jul 4, 2024
इन्हर व्हील पिंक पेटल्स क्लब का शपथ समारोह संपन्न
गाडरवारा।स्थानीय इन्हरव्हील क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्षा अंकिता जैन, सचिव रिमझिम जैन, कोषाध्यक्ष सुरभि जैन, एडिटर विजेतासिंह, आई एस ओ स्वाति जैन चुनी गई ।इस अवसर पर निवृतमान अध्यक्षा श्रीमती वंदना श्रीकांत राठी ने पूर्व पदाधिकारियों व सदस्यों को पिछले कार्यकाल में क्लब के उद्देश्यों के लिए समर्पित और श्रेष्ठतम कार्य व उपलब्धि यो के लिए अवार्ड प्रदान करने साथ आभार प्रकट किया तथा नई टीम को यथायोग्य सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आश्वस्त कर हार्दिक बधाई दी गई ।इस समारोह अवसर पर अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश की सद्भावना को चरितार्थ करते हुए पारम्परिक वेशभूषा की थीम पर आधारित था । कार्यक्रम में गीता भारद्वाज, खुशी जैन, रिध्दि जैन, नेहा सोनी, पूजा पलोड, शीतल खंजाची व अन्य सभी सदस्या उपस्थिति थी।नवनिर्वाचित अध्यक्षा अंकिता जैन ने पूरी टीम के साथ जनाभिमुखी कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया ।
: गाडरवारा,शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
Tue, Jul 2, 2024
शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ श्रीमती सविता बाई सेन के शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर विदाभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिचा स्थापक ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच प्रसन्न कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के गणमान्य नागरिक कृष्ण कुमार शर्मा, गेंदालाल वर्मा, प्रमोद राजोरिया, आशीष वर्मा तथा प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या बीआरसी साईखेडा संदीप स्थापक, बीएसी पवन राजोरिया, मनीराम मेहरा, योगेंद्र झारिया और संकुल केंद्र आमगांव के शासकीय विद्यालयों के प्रभारी सहित विद्यालय में पूर्व में पदस्थ शिवकुमार गुप्ता, कमलेश कौरव, देवेंद्र शर्मा, संजीव श्रीवास्तव के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों ने श्रीमती सेन द्वारा दी गई सेवाओं को जमकर सराहा। कार्यक्रम में श्रीमती सेन को शिक्षकों ने शाल, श्रीफल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र पटेल ने किया और संस्था प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
: गाडरवारा,डॉक्टर्स डे पर किया नगर के चिकित्सकों का किया सम्मान
Tue, Jul 2, 2024
डॉक्टर्स डे पर किया नगर के चिकित्सकों का किया सम्मान
चिकित्सक धरती पर ईश्वर के स्वरुप है - मुकेश बसेड़िया
गाडरवारा । बीते सोमवार को डॉक्टर्स डे पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने शहर के अधिकांश चिकित्सकों की क्लिनिक पर पहुंचकर उन्हें पीत वस्त्र ,प्रतीक चिन्ह, कलम डायरी एवं मास्क आदि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा व स्वाथ्य अधिकारी नरसिंहपुर डॉ राकेश बोहरे , डॉ अखिलेश गुमास्ता , डॉ वी पी गुप्ता ,डॉ डी एस चौधरी, डॉ ओम प्रकाश नायक , डॉ राजेश दुबे , डॉ अनिल पटेल, डॉ आशुतोष मेहता , डॉ उमाशंकर दुबे ,डॉ राजीव राठौरिया, डॉ विजय पटेल,डॉ अरविंद जैन, डॉ जगदीश वर्मा, डॉ संजय मोदी, डॉ ए पी सिंह ,डॉ पंकज ठारवानी, डॉ मनीष महोबिया, डॉ संगीत जैन, डॉ संदीप फणसलकर, डॉ श्रीमति श्वेता फणसलकर, डॉ उपेंद्र सिंघई, डॉ एन पी बाजपेयी, डॉ रोहित शर्मा सहित आदि अनेक डाक्टर्स का सम्मान किया । इस दौरान वरिष्ठ व वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ वीपी गुप्ता ने कहा कि हमने अपना संपूर्ण जीवन चिकित्सीय सेवा में व्यतीत किया प्रतिवर्ष श्री बसेड़िया द्वारा जो घर आकर सम्मान प्रदान किया जाता है वो हम सब चिकित्सको के लिए गौरव व आनंद के पल है। इस अवसर पर श्री बसेडिया ने चिकित्सको को सम्मानित करते हुए कहा कि धरती पर डॉक्टर भगवान के रूप है। बीमारी से लोगों की जान बचाने में डॉक्टरों का अहम योगदान होता है। कोरोनाकाल में चिकित्सकों के योगदान को भुलाया नही जा सकता। इस दौरान उनके साथ डॉ मेहता के यहां सर्वब्राह्मण महासभा अध्य्क्ष महेश अधरुज एवं डॉ मोदी व डॉ दुबे के यहाँ शिक्षक मधुसूदन पटैल की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही ।