: नरसिंहपुर,साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों की शिकायतों पर त्परित कार्यवाही कर साईबर सेल द्वारा 45 लाख रूपये कराये गये वापस
Sat, Aug 31, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर विगत तीन माह में साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों की शिकायतों पर त्परित कार्यवाही कर साईबर सेल द्वारा 45 लाख रूपये कराये गये वापस
विगत तीन माह में ऑनलाइन ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों के 45 लाख रूपये कराये गये वापस
: -साईबर सेल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये एवं तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर विगत तीन माह के अंदर ऐसे व्यक्ति जो ठगी का शिकार हुये उनसे ठगी गयी राशि 45 लाख रूपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की गयी है। सायबर ठगी का शिकार हुये व्यक्तियों के उनसे ठगी गयी राशि को वापस कराने में मुख्य भूमिका उनि अनिल अजमेरिया, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक हेमंत वाडिवा की रही है।
आपके साथ सायबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं नरसिंहपुर सायबर हेल्पलाईन नम्बर 7587610186 एवं नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज करायें :
- पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा नरसिंहपुर जिले वासियों से आग्रह किया जाता है कि आपके साथ सायबर अपराध होने पर हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जारी किये गये सायबर हेल्पलाईन नम्बर 7587610186 पर अथवा अपने नजदीकी थाने में तुरंक शिकायत दर्ज करावे ताकि आपकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही हो सके।
पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार एवं नरसिंहपुर पुलिस की जिले वासियों से अपील :
- वर्तमान डिजीटल परिवेश में सायबर जालसाजों द्वारा नागरिकों को विभिन्न प्रकार से ठगा जा रहा है, जिसमें फेक क्रेडिट मैसेज भेजकर धोखाधडी की जा रही है। आपसे अपील की जाती है कि आपके मोबाईल में किसी भी प्रकार से रूपयें क्रेडिट होने का मैसेज प्राप्त होता है एवं उसके बाद आपके पास किसी भी प्रकार से किसी व्यक्ति द्वारा फोन कर रूपयें वापस करने की कहता है तो पहले यह सुनिश्चित कर ले कि उक्त क्रेडिट मैसेज बैंक से ही आया है एवं आपके खाते में उक्त बताये गये रूपये क्रेडिट हुये है। इसके बाद ही आप कोई प्रतिक्रिया करें। ‘‘सजग रहे, सतर्क रहे’’ अपने आप को ठगी का शिकार होने से बचे। *‘‘नरसिंहपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर’’
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Sat, Aug 31, 2024
जिले में निराश्रित गौ-वंश को गौशाला में शिफ्ट करने का चलाया जा रहा अभियान
नरसिंहपुर।राज्य शासन ने प्रदेश में राजमार्गों और सड़कों पर मौजूद निराश्रित गौ-वंश के प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि निराश्रित गौ-वंश की वजह से दुर्घटनाओं, जन-धन एवं पशुधन की हानि की रोकथाम और गौ-वंश के संरक्षण के लिये व्यवस्थापन कार्य किये जाये।इसी क्रम में जिले में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार निराश्रित गौवंश के संरक्षण एवं व्यवस्थापन के संबंध में आवश्यक कार्य किये जा रहे हैं। जिले में अभियान चला कर मुख्य सड़क मार्ग एवं अन्य स्थानों से गौशाला में गोवंश को शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत चांवरपाठा में पशु एवं चिकित्सा सेवाएँ की टीम ने नेशनल हाइवे 44 में सडकों पर विचरण करती 42 गायों को चांवरपाठा में स्थित गौशाला में पहुंचाया गया। इसके साथ ही टेकापार गौशाला में 14 गौवंशों एवं मदनपुर के जलसा ढाबा के समीप से ढिलवार जंगल पहुँचाया गया।
सीईओ जिला पंचायत ने की पीएम जनमन योजना के कार्यों की समीक्षा
नरसिंहपुर।सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने विकासखंड करेली में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट काउर् एवं ई- केवायसी आदि योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि शतप्रतिशत पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ तत्परता से दिलाया जाये। साथ ही जनमन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ देने के लिए दो सितम्बर से 6 सितम्बर 2024 तक चीचली एवं करेली जनपद की पंचायतों में शिविर आयोजित किये जावेंगे।बैठक में सहायक कलेक्टर श्री शुभम यादव, सीईओ जनपद करेली, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग एवं आवास प्रभारी जिला पंचायत और सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर का हुआ शुभारंभ
नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया की अध्यक्षता एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती मोहिनी जाधव की मौजूदगी में जिले की ग्राम पंचायत गोरखपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अन्तर्गत पौधरोपण कर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती काकोड़िया ने सांझा चूल्हा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती पुष्पा मदकोरिया एवं पर्यवेक्षक श्रीमती चंडिका सोनी ने महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम की महिलायें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकायें मौजूद थी।
: बैलगाड़ी से सिरलाय पहुंचे दर्शन सिंह
Sat, Aug 31, 2024
सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए खरगोन पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्षनाव से नदी पार कर बैलगाड़ी से सिरलाय पहुंचे दर्शन सिंहनाव एवं बैलगाड़ी बनी आकर्षण का केंद्रखेती में नवाचार करने वाले किसानों को किया सम्मानितकिसान परिवार से हूं बैलगाड़ी हमारी शान है : दर्शन सिंहखरगोन जिले के सिरलाय में शुक्रवार को संगठन पर्व पर सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी नर्मदा मैया का पूजन कर नाव से नर्मदा मैया को पार कर बैलगाड़ी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे।जहां श्री चौधरी का लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया।बैंड बाजे से उत्साह के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर किसानों के बीच पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह किसान परिवार से हैं। बैलगाड़ी हमारी एवं हमारे पूर्वजों की शान है। इस पर कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने की बात श्री चौधरी ने कही।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के विचार को लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा लेकर चलती है। इसमें हर कार्यकर्ताओं को समानता के भाव से देखा जाता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों पार्टी के बारे में जागृत करें, उन्हें अपनी का पार्टी का सदस्य बनाएं। ताकि अधिक से अधिक लोग मिलकर राष्ट्र हित में अपना योगदान दे सकें।इस अवसर पर श्री चौधरी ने उत्कृष्ट कृषक लक्ष्मण जी काग को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नर्सरी में किसानों एवम् कार्यकर्ताओं से संवाद कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान कर प्रदेश में सदस्यता में अव्वल बनने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत खरगोन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश गुर्जर, धार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य उमा लक्ष्मण काग उपस्थिति रही।