: सहायक शिक्षक रामकुमार दुबे को सेवानिवृति पर दी विदाई
Mon, Sep 2, 2024
सहायक शिक्षक रामकुमार दुबे को सेवानिवृति पर दी विदाई
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गोलगांव खुर्द की शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक रामकुमार दुबे को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर भव्य विदाई दी। कार्यक्रम में बीआरसी डी के पटैल, संकुल प्राचार्य महेंद्र पटैल, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी एम के चक्रवर्ती, शाला प्रभारी संदीप कौरव ने श्री दुबे के व्यक्तित्व की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन संदीप मेहरा ने किया।
: उच्च प्रभार के आदेश का इंतजार कर रहे प्राथमिक शिक्षक
Mon, Sep 2, 2024
उच्च प्रभार के आदेश का इंतजार कर रहे प्राथमिक शिक्षक
गाडरवारा-विगत कई दिनों से उच्च प्रभार की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है इसके तहत नरसिंहपुर जिले में भी काउंसिलिंग रखी गई लेकिन नरसिंहपुर जिले के कुछ शिक्षकों के उच्च प्रभार के आदेश अभी तक जारी नहीं हुए हैं जबकि डेढ़ माह पहले शिक्षकों की काउंसिलिंग हो चुकी है जबकि कई शिक्षकों के आदेश दूसरे जिले के भी आये है उनके संशोधन आदेश भी नही आये है जिससे शिक्षक परेशान हैं इसमें क ई प्राथमिक शिक्षक शामिल हैं जिले से जानकारी ली जाती है तो कहा जाता है आयेंगे आदेश ,कव आयेंगे पता नहीं है ।
: गाडरवारा,974 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
Mon, Sep 2, 2024
974 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था* का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 974 वें सप्ताह* का पौधारोपण शनि मंदिर रोड ( वाटर ट्रीटमेंट प्लॉट ) स्थित मवेशी बाजार प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें -अखलेश अग्रवाल, मनीष शुक्ला ,राजेश राय ,विनोद काशिव,चिरंजीव कुणाल सोनी,श्रीमती सुरभि साहू, श्रीमती सुमन जी सोनी,डा. मेघराज जी पटैल, श्रीकृष्ण दास अग्रवाल कुमारी श्वेता सिंह ,चिरंजीव सार्थराज जैन के जन्म दिवस पर पौधा रोपित हुआ जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम संस्था के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।