: नरसिंहपुर,स्व सहायता समूह संगठन ने दिया ज्ञापन
Tue, Oct 1, 2024
भागीरथ तिवारी
नरसिंहपुर,स्व सहायता समूह संगठन ने दिया ज्ञापन
नरसिंहपुर जिले के सभी समूहों संचालकों अध्यक्ष /सचिव रसोईयां महिलाओं द्वारा आज मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर महोदया को महिला बाल विकास मंत्री के नाम अपनी बिभिन्न मांगों साथ ही पंचायत एवम ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी के नाम से महोदय को सूचनार्थ हेतु ज्ञापन सौंपा गया धरना प्रदर्शन के संदर्भ में मंत्री महोदय को भी अवगत कराते हुए जिला कार्यकारिणी टीम अपनी पीड़ा व्यक्त करेगी जिसमें सभी समूहों कि माताऐं बहने जिला मुख्यालय (कार्यालय) परिसर में एकत्रित होगी समय रहेगा 12, बजे जिला अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती लोचन मेहरा एवम ब्लॉक अध्यक्ष चावरपाठा श्रीमति राविया वी सभी स्व सहायता समूह सदस्यों को उपस्थित रहने की अपील की गई थी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी अपने हक की लड़ाई में एक साथ शामिल होकर सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में हमारे प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता बघेल ने प्रदेश स्तर पर ज्ञापन देने की बात कही है !
: करेली,ओपन माइक प्रतियोगिता मन मोहक अदाकारी ने बांधा समां
Tue, Oct 1, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
ओपन माइक प्रतियोगिता मन मोहक अदाकारी ने बांधा समां
करेली।बोलती तस्वीर नर्मदाचल पत्रकार संघ के बैनर तले एंकर ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले प्रदेश से आए कलाकारों ने सुमधुर गीतों से संपूर्ण परिसर को संगीतमय बना दिया तालियो की गढ़गड़ाहट से कलाकारों की हौसला अफजाई की गई इस कार्यक्रम, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र मोहन नेमा, अध्यक्षता धनंजय पटेल जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि आशीष रिंपी लाम्बा अध्यक्ष गुरु सिख सभा करेली, जॉब कान्वेंट स्कूल के संचालक अरुण नेमा, बीएसएस स्कूल के संचालक चेतन लुनावत, हनुमान वार्ड पार्षद हेमंत मेहरा, पूर्व पार्षद विजेंद्र कोरी ( डेम) मदीना मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मूवीन खान एंकर विनीता खत्री जबलपुर एस एस इवेंट डायरेक्टर शिखा श्रीवास्तव मिसेज़ भारत प्रिया तिवारी के आतिथित्य में संपन्न हुआ सरस्वती पूजन एवं गणेश वंदना से हुई ।कार्यक्रम की मधुर बेला में संगीत, कविता, कॉमेडी, नृत्य, मिमिक्री के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सामाजिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सुनीता दुबे को सम्मानित किया, इस अवसर पर नर्मदाचल पत्रकार संघ के संरक्षक अखिलेश ज्योतिषी, निर्मल सिंह मुटरेजा, अध्यक्ष आदर्श कोहली, विजेंद्र माधव गुप्ता,आशीष नेमा, प्रदीप शर्मा, सतीश विश्वकर्मा, कमलेश सोनी हलचल, ओम मेहरा, विप्रेष झारिया ईश्वर नोरिया अखिलेश ,अखिल नोरिया,बोलती तस्वीर के सभी सदस्य संगीत प्रेमियों की मौजूदगी रही कार्यक्रम का संचालन पहलाद पाठक आभार व्यक्त अखिल ने किया
:
Tue, Oct 1, 2024
जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
नपाध्यक्ष, एसडीएम एवं डीईओ ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल
गाडरवारा
। गत दिवस जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता अंडर 14,17 एवं 19 बालक वर्ग का आयोजन स्थानीय शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में किया गया। इस अवसर पर शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने अपने उदबोधन में कहा कि कबड्डी हमारे देश का पारंपरिक खेल है। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सभापति आनंद दुबे, सुरेंद्र गुर्जर, शुभम राजपूत श्रीमती पूजा तिवारी , चंद्रकांत शर्मा पार्षद, एस एन मिश्रा, योगेश शर्मा, प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटेल ,आरती पाठक, एस के मिश्रा ,सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनसे परिचय प्राप्त किया । कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ए के ब्यौहार, रमसा एडीपीसी दीपक अग्निहोत्री, बीईओ प्रतुल इंदुरख्या,प्राचार्य जय मोहन शर्मा ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 19 आयु वर्ग में चीचली ब्लॉक विजेता ,करेली उपविजेता, 17 आयु वर्ग में साईंखेड़ा ब्लॉक विजेता, करेली उपविजेता एवं 14 आयु वर्ग में गोटेगांव ब्लॉक विजेता एवं चीचली उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के संपूर्ण संचालन में पीटीआई अनुज जैन, मुकेश पटेल ,विक्रम शर्मा, अजय सोनी, परेश शर्मा, देवेंद्र रजक, संदीप कौरव, के एस झारिया, रोहित वाल्मीकि ,आरिज खान का सहयोग रहा। निर्णायक भूमिका में राहुल रंजन जैन, रंजन दुबे, उमाशंकर राजपूत ,गणेश यादव, इमाम खान ने अपना सहयोग प्रदान किया। मंच संचालन सोमनाथ बसेडिया एवं अर्पणा ब्राउन ने किया।