Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा,अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर निराश्रित वृद्ध जनो का किया सम्मान

Aditi News Team

Tue, Oct 1, 2024
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर निराश्रित वृद्ध जनो का किया सम्मान गाडरवारा।वृद्ध सम्मान से आयु ,विधा व यश की प्राप्ति - मुकेश बसेड़िया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने गाडरवारा के साथ विभिन्न देव स्थानों के निराश्रित असहाय वृद्धजनों का तिलक लगाकर सम्मान किया वृद्ध दिवस पर सर्व प्रथम प्रयागराज के संगम स्थल पर त्रिवेणी सँगम व बेटियों का पूजन कर उन्हें वस्त्र ,शिक्षण सामग्री प्रदान कर स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया तदोपरांत त्रिवेणी संगम पर असहाय ,निराश्रित ,दिव्यांग, , वयोवृद्ध जनो को वस्त्र, परधनी, कंबल, मच्छरदानी, छाता, कुर्ता धोती , पानी बॉटल, तथा गर्भवती महिलाओं एवं बहनों को साड़ियां व मच्छरदानी आदि भेंट प्रदान कर उनसे आशीर्वाद लिया बसेड़िया ने बताया कि विगत 22 वर्षों से अनेक वृध्दजनो की सेवा करता आ रहा हूँ क्योकि वृद्धजनों का सम्मान किसी दिन विशेष में नही अपितु प्रतिदिन उनके प्रति सेवा,श्रद्धा व सम्मान का भाव रखना चाहिए शास्त्र में कहा है कि जो नित्य वृद्धजनो की सेवा करते है उनकी आयु,विधा ,यश व बल में सदैव वृद्वि होती है।उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया विगत 22 वर्षों से वनांचल क्षेत्र के निराश्रित, असहाय ,गरीब वृद्धजनो की सेवा स्वयं के खर्चे पर वस्त्र, राशन, दवाई, विस्तर, दैनिक उपयोगी वस्तुयें आदि प्रदान कर उनकी मृत्यु होने पर पुत्रवत मुखाग्नि प्रदान कर अंतिम संस्कार भी करते है ।त्रिवेणी संगम के पूर्व उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के त्रयंबकेश्वर में निराश्रित वृद्धजनो की सेवा कर लोगो को वृद्ध सेवा के प्रति जागरूक भी किया।मुकेश बसेड़िया सतत भारत के विभिन्न राज्यो में भ्रमण कर बेटी शिक्षा व वृद्ध सेवा तथा नशामुक्ति हेतु प्रयास कर रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें