Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: नरसिंहपुर,साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों की शिकायतों पर त्परित कार्यवाही कर साईबर सेल द्वारा 45 लाख रूपये कराये गये वापस

Aditi News Team

Sat, Aug 31, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर विगत तीन माह में साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों की शिकायतों पर त्परित कार्यवाही कर साईबर सेल द्वारा 45 लाख रूपये कराये गये वापस विगत तीन माह में ऑनलाइन ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों के 45 लाख रूपये कराये गये वापस : -साईबर सेल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये एवं तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर विगत तीन माह के अंदर ऐसे व्यक्ति जो ठगी का शिकार हुये उनसे ठगी गयी राशि 45 लाख रूपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की गयी है। सायबर ठगी का शिकार हुये व्यक्तियों के उनसे ठगी गयी राशि को वापस कराने में मुख्य भूमिका उनि अनिल अजमेरिया, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक हेमंत वाडिवा की रही है। आपके साथ सायबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं नरसिंहपुर सायबर हेल्पलाईन नम्बर 7587610186 एवं नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज करायें :- पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा नरसिंहपुर जिले वासियों से आग्रह किया जाता है कि आपके साथ सायबर अपराध होने पर हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जारी किये गये सायबर हेल्पलाईन नम्बर 7587610186 पर अथवा अपने नजदीकी थाने में तुरंक शिकायत दर्ज करावे ताकि आपकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही हो सके। पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार एवं नरसिंहपुर पुलिस की जिले वासियों से अपील :- वर्तमान डिजीटल परिवेश में सायबर जालसाजों द्वारा नागरिकों को विभिन्न प्रकार से ठगा जा रहा है, जिसमें फेक क्रेडिट मैसेज भेजकर धोखाधडी की जा रही है। आपसे अपील की जाती है कि आपके मोबाईल में किसी भी प्रकार से रूपयें क्रेडिट होने का मैसेज प्राप्त होता है एवं उसके बाद आपके पास किसी भी प्रकार से किसी व्यक्ति द्वारा फोन कर रूपयें वापस करने की कहता है तो पहले यह सुनिश्चित कर ले कि उक्त क्रेडिट मैसेज बैंक से ही आया है एवं आपके खाते में उक्त बताये गये रूपये क्रेडिट हुये है। इसके बाद ही आप कोई प्रतिक्रिया करें। ‘‘सजग रहे, सतर्क रहे’’ अपने आप को ठगी का शिकार होने से बचे। *‘‘नरसिंहपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर’’

Tags :

जरूरी खबरें