: जिले में 30 जून से एक अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर प्रतिबंध<br>मानसून अवधि निर्धारित
Tue, Jun 29, 2021
नरसिंहपुर ।
राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण- सिया के निर्देशानुसार कलेक्टर द्वारा नरसिंहपुर जिले में स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए नदियों से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध के लिए मानसून अवधि 30 जून 2021 की मध्य रात्रि से एक अक्टूबर 2021 तक निर्धारित की गई है। मानसून अतिसक्रिय होने पर निर्धारित मानसून अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ने दी है।
: गाडरवारा,घर घर जाकर वैक्सीन के लिये पीले चावल डालकर दिया आमंत्रण<br>गाडरवारा। नगर मे
Mon, Jun 28, 2021
गाडरवारा। समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने 28 जून को एम पी ई बी कालोनी हनुमान मंदिर मे होने वाले वैक्सीनेशन हेतु घर घर जाकर पीले चावल डालकर आमंत्रण दिया एवं कोरोना वैक्सीन की अफवाहों से दूर रहकर वार्डवासियों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उनके साथ राघवेंद्र भार्गव , अमित नेमा, प्रिन्स बसेडिया भी साथ रहे। वार्डवासियों से चर्चा करते हुए श्री बसेडिया ने कहा की कोरोना के नये डेल्टा वेरियंट से लड़ने हेतु वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है ।
: गाडरवारा,स्मार्ट टीवी एवं आडियो सिस्टम से मिलेगा लाभ
Fri, Jun 25, 2021
गाडरवारा। जब किसी कार्य को सकारात्मक सोच एवं समर्पित भाव से एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु किया जाए तो वह निश्चित ही जरूर पूरा होता है कुछ ऐसा ही कार्य साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला टेकापार के शिक्षको ने शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से किया है। विद्यालय के शिक्षको प्रधानपाठक नरेन्द्र मालवे एवं प्राथमिक शिक्षक बंशीलाल अहिरवार ने छात्रों को बहुआयामी शिक्षा प्रदान करने के शासन के उद्देश्य की पूर्ति हेतु स्मार्ट टीवी,ऑडियो सिस्टम एवं अन्य आवश्यक सामग्री को 'शाला विकास निधि' से क्रय किया जिससे की बच्चों को टेलीविजन एवं ऑडियो सिस्टम के माध्यम से आनलाइन शिक्षा दी जा सके। प्राथमिक शिक्षक बंशीलाल अहिरवार ने बताया की कोरोनाकाल मे अभी स्कूल बंद है लेकिन जब भी स्कूल शुरू होंगे तो स्मार्ट टीवी एवं ऑडियो सिस्टम के जरिये हम लोग बच्चों को बेहतर शिक्षा देंगे ।