: मुख्यमंत्री के नाम नरसिहपुर एसडीएम को तीन ज्ञाप
Tue, Jun 22, 2021
जनहित के व भ्रष्टाचार के मुद्दो को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओ वरिष्ठ पत्रकारों ने नरसिहपुर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम तीन विषयों को लेकर ज्ञापन सौपा है।
जिसमें नरसिहपुर जिलें मे मेडीकल कालेज खोला जाये, गौशाला में बेमौत मर रही गौमाताओ के जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाये
नरसिहपुर जिला अस्पताल में लापरवाह डाक्टरों पर कानूनी कार्रवाई की जाये
मांग की गई है कि जल्द संबंधित विषयों पर शासन प्रशासन उचित कार्रवाई करे अन्यथा धरना प्रदर्शन के लिये शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा
वरिष्ठ पत्रकार भागीरथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता अभयवाणी संपादक अभय बानगात्री, सुनील पटेल, पंकज सोनी, सुनील पटेल, अतुल नेमा आदि ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव से जिले की दयनीय गौशाला के संबंध मे सभी ने चर्चा की जिस पर तत्काल जिला पंचायत सीईओ ने जांच के आदेश दे दिये हैं, एवं नरसिहपुर एसडीएम राधेश्याम बघेल ने भी तहसीलदार करेली की गौशाला की जांच हेतू आदेशित कर दिया है।
: जन्मदिन के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की पहल<br>विश्व हिंदू
Thu, Jun 17, 2021
जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद नरसिंहपुर वीडी चढ़ार
एवं
प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद तेंदूखेड़ा श्री राव नीरज जी चौधरी के जन्मदिन
के उपलक्ष में ग्राम खैरी में वृक्षारोपण किया और ग्राम चौकी खैरी मैं गरीब आदिवासी कन्या के विवाह हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान की गई बही क्षेत्रवासियों को निर्धन गरीब कन्या के विवाह हेतु सहयोग करने की अपील की गई ।
: गाडरवारा,पासबुक प्रिंटिंग मशीन खराब होने से उपभोक्ता परेशान
Wed, Jun 16, 2021
गाडरवारा। स्थानीय यूनियन बैंक शाखा में अक्सर पासबुक प्रिंटिंग मशीन खराब पड़े रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विदित हो की यूनियन बैंक शाखा मे गाडरवारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो के खाते खुले है परंतु जब लोग नगर एवं दूरदराज से बैंक अपनी पासबुक में एंट्री कराने आते है तो मशीन खराब होने के चलते उनकी पासबुक में न तो एंट्री हो पाती ओर न ही बैंक वाले एंट्री करते है। बैंक वाले सिर्फ उनके खाते में उपलब्ध राशि बताकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते है । बैंक में पासबुक एंट्री कराने आये एक व्यक्ति ने बताया की पासबुक एंट्री के लिए कई दिनों से भटक रहे है बैंक वाले कहते है की जबलपुर से मेकेनिक के आने पर ही मशीन सुधरेगी । जनापेक्षा है की बैंक प्रबंधन जल्द पासबुक एंटी मशीन सुधरवाकर बैंक के उपभोक्ताओं को राहत देगा।