: जिले में 30 जून से एक अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर प्रतिबंध<br>मानसून अवधि निर्धारित
Aditi News Team
Tue, Jun 29, 2021
नरसिंहपुर । राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण- सिया के निर्देशानुसार कलेक्टर द्वारा नरसिंहपुर जिले में स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए नदियों से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध के लिए मानसून अवधि 30 जून 2021 की मध्य रात्रि से एक अक्टूबर 2021 तक निर्धारित की गई है। मानसून अतिसक्रिय होने पर निर्धारित मानसून अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ने दी है।
Tags :