: गाडरवारा। साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखण्ड में हुए शैक्षिक संवाद
Sun, Oct 31, 2021
गाडरवारा। कल शनिवार को जिला शिक्षा केंद्र के निर्देशन में साईखेड़ा ब्लॉक अंर्तगत कन्या नवीन विद्या भवन गाडरवारा, पलोहा बड़ा, आमगांव छोटा, बनवारी, उत्कृष्ट साईखेड़ा , बम्होरीकला एवं चीचली ब्लॉक अंतर्गत उत्कृष्ट चीचली, सुखाखेरी, कठौतिया, सालीचौका, शाहपुर, करपगांव, तेंदूखेड़ा आदि जनशिक्षा केंद्रों पर साप्ताहिक शैक्षिक संवाद सम्पन्न हुए। विस्तृत जानकारी देते हुए जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की शैक्षिक संवादों में बीआरसी डी के पटैल, चंदन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा , विनोद सोनी, प्रसन्न खत्री, जनशिक्षको प्रशांत राय, नेपाल झारिया, सुरेन्द्र राजपूत,मो अपसार खान,प्रमोद पठारिया , रामकृष्ण अहिरवार, संजय सोनी, अनूप पालीवाल , अजय नमदेव सहित क्लस्टर प्रभारी व्ही के चोरसिया रमाकांत पाराशर, राजेन्द्र गुप्ता,प्रशान्त पटेल, विश्वनाथ शर्मा, पवन राजोरिया, सत्यम ताम्रकार, हरिओम स्थापक,लेखराम गौतम, दलगंजन कौरव आदि ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारियों में आ रही समस्याओं का समाधान कराया।
: खंडवा जिले में मतदान प्रतिशत 66.73 रहा - लोकसभा उप निर्वाचन 2021
Sat, Oct 30, 2021
लोकसभा उप निर्वाचन-2021, 28-खण्डवा संसदीय क्षेत्रान्तर्गत आज मतदान आयोजित रहा। जिले के विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर एवं विधानसभा क्षेत्र-180 बुरहानपुर के कुल 813 मतदान केन्द्रों पर जिले के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। लोकतंत्र के इस महापर्व पर महिला मतदाता, पुरूष मतदाता, युवा मतदाता, बुजुर्ग मतदाता, दिव्यांग मतदाताओं ने अपने वोट का महत्व बताते हुए अपना अमूल्य वोट दिया। जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
मतदान प्रक्रिया मॉक पोल के उपरांत प्रातः 7 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें प्रातः 9 बजे की रिपोर्ट के अनुसार मतदान प्रतिशत 9.62, प्रातः 11 बजे मतदान रिर्पोट अनुसार मतदान प्रतिशत 24.70, दोपहर 1 बजे 37.88 मतदान प्रतिशत, दोपहर 3 बजे मतदान प्रतिशत 50.61, शाम 5 बजे मतदान प्रतिशत 58.77 तथा जिले का कुल मतदान प्रतिशत 66.73 रहा। जिसके अंतर्गत बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र-180 में पुरूष मतदान प्रतिशत 68.11, महिला प्रतिशत 60.50 अन्य 15.00 सहित योग प्रतिशत 64.34 रहा। वहीं नेपानगर विधानसभा क्षेत्र-179 में पुरूष मतदान प्रतिशत 71.55, महिला मतदान प्रतिशत 67.81 सहित योग प्रतिशत 69.72 रहा।
: नरसिंहपुर,नाबालिग लडकी के अपहरण में आरोपियों को 5-5 वर्ष का कठोर कारावास
Sat, Oct 30, 2021
नरसिंहपुर | अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) ने आरोपी आकाश उर्फ निक्की पिता दीपक थाना सिवनी जिला होशंगावाद को भा.द.वि. की धारा 366ए में 5 वर्ष का कारावास एवं 5000/- जुर्माना धारा 368 में 5 वर्ष का कारावास एवं 5000/- जुर्माना आरोपी लक्ष्मी पति आकाश निवासी निवासी सुहागपुर को भा.द.वि. की धारा 366ए में 5 वर्ष का कारावास एवं 5000/- जुर्माना, धारा 368 में 5 वर्ष का कारावास एवं 5000/- जुर्माना एवं आरोपी आशिक खान पिता आयुब खान निवासी सुदामा नगर इटारसी को को भा.द.वि. की धारा 366ए में 5 वर्ष का कारावास एवं 3000/- जुर्माना धारा 368 में 5 वर्ष का कारावास एवं 2000/- रूपये के अर्थदण्ड सें दंण्डित किया।
जिला अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी/एडीपीओ के अनुसार इस मामले में दिनॉंक 1/6/2019 को अभियोक्त्री के गुम होने की प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना सुआतला में दर्ज कराई गई थी ।
अभियोजन की ओर से प्रकरण का संचालन विनोद परोहा डी.पी.ओ. एवं अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रदीप भटेले नें संयुक्त रूप सें किया।