Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस एवं रैली आयोजित करने पर रहेगी रोक

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

जिला प्रशासन की सतत मॉनीटरिंग

सांसदों की सिहोरा से दूरी के क्रम को तोड़ न सके

: गाडरवारा,प्रभात फेरी निकालकर मनाया मप्र स्थापना दिवस

Aditi News Team

Mon, Nov 1, 2021

गाडरवारा। सोमवार को मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के निर्देशानुसार क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की शालाओं में सुबह प्रभात फेरी सभी ग्रामों में निकाली गई एवं शाला भवनों में रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था की गई। प्रभात फेरी में शिक्षको के साथ छात्र छात्राओं ने ग्रामो की गलियों का भ्रमण करते हुए नारे लगाए । प्रभात फेरी उपरांत स्कुलो में छात्र छात्राओं ने गीत, कविता, भाषण प्रस्तुत किए । शिक्षकों ने भी मप्र स्थापना दिवस से जुड़ी जानकारी छात्र छात्राओं को दी। कार्यक्रम के दौरान शालाओं में सुख का दाता , सबका साथी गीत का गायन किया गया। समस्त स्कुलो में कार्यक्रर्मो में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ एवं शिक्षक उपस्तिथ रहे।

Tags :

जरूरी खबरें