Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

गाडरवारा चीचली सीईओ के खिलाफ जनपद अध्यक्ष का मोर्चा : जनपद पंचायत बाबई चीचली की अध्यक्ष श्रीमती राधा अहिरवार ने अपने साथियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया

Aditi News Team

Tue, Jul 14, 2026

गाडरवारा चीचली सीईओ के खिलाफ जनपद अध्यक्ष का मोर्चा,

जनपद पंचायत बाबई चीचली की अध्यक्ष श्रीमती राधा अहिरवार ने अपने साथियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया

गाडरवारा/नरसिंहपुर। जनपद पंचायत बाबई चीचली की अध्यक्ष श्रीमती राधा अहिरवार ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिषेक गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व में कलेक्टर नरसिंहपुर को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग करने के बाद अब जनपद पंचायत परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

धरना स्थल पर लगाए गए बैनर में सीईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने, जनकल्याणकारी योजनाओं में अनावश्यक विलंब, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान में देरी तथा जनपद पंचायत की नियमित बैठकों का आयोजन नहीं कराने जैसे आरोप लगाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सीईओ अभिषेक गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटाकर किसी अन्य अधिकारी की पदस्थापना की मांग की है।

इससे पहले जनपद अध्यक्ष द्वारा कलेक्टर को दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया था कि सीईओ जनप्रतिनिधियों के सुझावों की अनदेखी करते हैं, जनता से जुड़े मामलों में समय पर निर्णय नहीं लेते तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि लगभग 200 फाइलें लंबित होने से हितग्राही प्रभावित हो रहे हैं तथा पंचायत के विकास कार्यों पर असर पड़ा है।

शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा। निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने के बाद सोमवार से जनपद पंचायत परिसर में धरना प्रारंभ कर दिया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें