: गाडरवारा,सांगई में मनाया गणित दिवस
Wed, Dec 22, 2021
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक ने छात्र छात्राओं को बताया की गणितज्ञ रामानुजम की जयंती पर गणित दिवस मनाया जाता है। विद्यालय के गणित शिक्षक मधुसूदन पटैल ने इस मौके पर छात्र छात्राओं से गणित के रोचक प्रश्न पूछे जिनका जवाब छात्र छात्राओं ने दिया। इस अवसर पर शिक्षक दशरथ जाटव, सुरेश चौहान, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, लता कहार,किरणलता ठाकुर सहित स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,एपीसी ने किया शालाओं का निरीक्षण
Wed, Dec 22, 2021
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर से एपीसी श्रीमती अंजू शर्मा, बीएसी योगेंद्र झारिया एवं जन शिक्षक प्रशांत राय के द्वारा साईंखेड़ा विकासखंड की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासकीय बालक शाला साईं खेड़ा में कक्षा पहली के विद्यार्थी द्वारा 12 का पहाड़ा सुनाया गया। खिरका टोला साईं खेड़ा में कक्षा पहली की छात्रा द्वारा जोड़ना एवं 2 व 3 वर्णो वाले शब्द पढ़े गए। इसके अलावा निरीक्षण में बम्होरी खुर्द टोला साईं खेड़ा में दक्षता सुधार के निर्देश दिये गए एवं उनके द्वारा किसानी टोला साईंखेड़ा, बरहेटा में बच्चों की लेखन गतिविधियों का अवलोकन किया गया।अवलोकन के दौरान प्राथमिक शाला संजय नगर रम्पुरा,प्राथमिक शाला झिरिया टोला उडनी की स्थति संतोषप्रद नही पाई गई। निरीक्षण के दौरान शालाओ मे दक्षता उन्नयन कार्यक्रम व शैक्षणिक गुणवत्ता बढाने हेतु निर्देश दिए गए एवं दिव्यांग अनुपस्थित छात्रों के घर जाकर छात्रों के अभिभावकों से जानकारी प्राप्त की गई।
: गाडरवारा,सूखाखैरी में विकासखण्ड स्तरीय खेलकूद स्पर्धाएं आयोजित
Wed, Dec 22, 2021
खेलो एमपी कार्ययोजना के तहत हुआ आयोजन
गाडरवारा। गत दिवस जिले के कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशानुसार , जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन एवं बीईओ एएस मसराम व प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या के कुशल नेतृत्व में खेलो एमपी कार्ययोजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण सुखाखेरी में चीचली विकासखण्ड की खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। स्पर्धाओं के आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओ के अंतर्गत 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के छात्र छात्राओं हेतु एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी एवं व्हॉलीबाल का आयोजन किया गया जिनमे चीचली ब्लॉक के सभी संकुलों के छात्र छात्राओं ने सहभागिता दी। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता सुखाखेरी संकुल एवं चीचली संकुल उपविजेता रही। व्हॉलीबाल प्रतियोगिता में चीचली संकुल विजेता रहा। खो खो बालिका वर्ग में कन्या संकुल चीचली की टीम विजेता रही। प्रतियोगिताओ के आयोजन में पीटीआई अनुज जैन, अजय सोनी, संतोष कौरव, मुकेश पटैल, परेश शर्मा,देवेंद्र रजक,सुनील सोनी, वीरेंद्र कौरव, महेंद्र कौरव, के एस वंशकार, प्रभारी प्राचार्य राघवेंद्र ठाकुर, नितेंद्र प्रताप सिंह राजगोंड, रामजी प्रसाद ठाकुर, विप्रा मोदी, विनीता मेहरा, गोकल वर्मा, महेश वर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।