: गाडरवारा,प्राथमिक शाला बम्होरी खुर्द में शिक्षिका ने बेटी के साथ बच्चों को बांटे गर्म कपड़े
Sat, Dec 25, 2021
गाडरवारा। गत दिवस साईखेड़ा के समीपी ग्राम बम्होरी खुर्द की शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों को उत्कृष्ट विधालय साईंखेड़ा की शिक्षिका श्रीमती तुलसा वर्मा ने उनकी बेटी समिका वर्मा के साथ गर्म कपड़े वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को स्वेटर, लैगी, मोजे , मास्क, मफलर, बेल्ट , टाई आदि प्रदाय किए । इस मौके पर संस्था के प्रभारी शिक्षक प्रफुल्ल दीक्षित, हेमलता शर्मा , हल्केवीर पटेल आदि मौजूद रहे।
: भोपाल,मुख्यमंत्री चौहान ने किया संजीवनी-2021 स्मारिका का विमोचन
Fri, Dec 24, 2021
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भाई उद्धव दास मेहता स्मृति न्यास द्वारा प्रकाशित स्मारिका "संजीवनी-2021" का विमोचन किया। स्मारिका के संपादक वैद्य श्री गोविंद दास मेहता उपस्थित थे। स्मारिका में आयुर्वेद पर केंद्रित लेख, जीवनशैली जनित रोगों के उपचार और जीवन प्रबंधन पर लेखों का संकलन है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आयुर्वेद में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के सरल और सर्व सुलभ उपाय उपलब्ध है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस संबंध में जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है। यह स्मारिका इस उद्देश्य में सहायक होगी।
: गाडरवारा,सुशासन दिवस पर ली शपथ
Fri, Dec 24, 2021
गाडरवारा। गत दिवस सुशासन दिवस पर क्षेत्र के समस्त स्कुलो के शिक्षको ,कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने शपथ ली। विदित हो की देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंवर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है परंतु उस दिन क्रिसमस का अवकाश होने की वजह से शासन द्वारा 1 दिन पूर्व सुशासन दिवस मनाने के निर्देश दिये गये थे।