: नरसिंहपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला नरसिंहपुर के तीन दिवसीय शीत शिविर का हुआ समापन
Sun, Dec 26, 2021
नरसिंहपुर ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला नरसिंहपुर द्वारा जिला केंद्र पर विगत 24 दिसंबर 2021 से तीन दिवसीय शीत शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहपुर में किया गया। जिसमें जिले भर से 251 स्वयंसेवक बंधुओं ने भाग लिया शिविर में सभी स्वयंसेवकों को प्रांतीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया आज दिनांक 26 दिसंबर 2021 को शिविर समापन के अवसर पर स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में प्रशिक्षण प्राप्त शिविर आरतियां का समाज के बीच शारीरिक प्रदर्शन भी किया गया । समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राहुल सिंह , मुख्य ग्रंथि गुरुद्वारा साहिब स्टेशन गंज राकेश जैन नगर संघचालक , आदित्य मोहन पटेल जिला संघचालक एवं मुख्य वक्ता के रूप में रामकृष्ण महाकौशल प्रांत के प्रांत पर्यावरण संयोजक उपस्थित रहे कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्य अधिकारी सुरेश अग्रवाल प्रांतीय अधिकारी पहलाद पटेल जिला कार्यवाह हरिनारायण मामार सह जिला कार्यवाह पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, सह जिला कार्यवाह प्रशांत जिला प्रचारक अजय नगर तहसील प्रचारक एवं संघ के जिले के अन्य दायित्व वान अधिकारी एवं नगर एवं खंडों के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे l
शिविर का मुख्य उद्देश्य
शिविर में आए स्वयंसेवक बंधुओं को शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से दक्ष कर समाज को संगठित कर मां भारती को परम वैभव पर ले जाने के लिए कार्य करना।
कार्यक्रम के समापन में मुख्य वक्ता के रूप में आए राम कृष्ण ने कहा कि स्वयंसेवक जो स्वयं की प्रेरणा से समाज एवं राष्ट्र की सेवा करें उन्होंने बताया कि संघ समाज का संगठन करता है हमारे लिए एवं हमारे समाज के लिए किसी भी जाति पंथ संप्रदाय से पहले हमारा राष्ट्र होना चाहिए पर्यावरण संरक्षण के ऊपर भी भाई साहब ने बताया कि कैसे हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं जबकि हमारे पूर्वज प्रत्येक कार्य में पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर कार्य करते थे आज हमें विदेशों के लोग पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझा रहे हैं जबकि हम और हमारे पूर्वज आदिकाल से ही प्रकृति पूजक हैं।
: नरसिंहपुर में प्लॉग रन के साथ हुआ कचरा संग्रहण
Sun, Dec 26, 2021
नरसिंहपुर।स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव के अंतर्गत “दौड़ेगा मध्यप्रदेश- जीतेगा मध्यप्रदेश” की थीम पर नरसिंहपुर में प्लॉग रन के साथ कचरा संग्रहण के कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सुबह किया गया। यह आयोजन नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में किया गया।
उक्त आयोजन में नेहरू युवा केन्द्र, उत्कृष्ट स्कूल व एमएलबी स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक, सेवा श्री संस्था के सदस्य, शहर के नागरिक और नगर पालिका का अमला शामिल हुआ। इस दौरान करीब 70 किलो अपशिष्ट संग्रहण किया गया।
जिला मुख्यालय पर प्लॉग रन स्टेडियम ग्राउंड से शुरू होकर गांधी चौराहा, सिविल लाइन, मुख्य मार्ग से होते हुए नगर पालिका चौराहा, सुभाष पार्क, हीरो शोरूम, साक्षरता पार्क से वापस स्टेडियम ग्राउंड में समाप्त हुई।
इस अवसर पर डॉ. संगीता नामदेव, श्रीमती निशा सोनी, छात्रा कु. अजहर कुरैशी व कु. योगिता कहार ने स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी केवी सिंह, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी और नगर पालिका का अमला मौजूद था।
: इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश-विदेश में प्रदेश की शान बढ़ाई
Sun, Dec 26, 2021
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के 16 स्टेशन और 11 किमी वायाडक्ट निर्माण का किया भूमि-पूजन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर ने स्वच्छता के मामले में देश ही नहीं विदेशों में प्रदेश की शान बढ़ाई है। इंदौर क्लीन, ग्रीन, आईटी, हाईटेक सिटी के बाद अब मेट्रो सिटी का ख़िताब हासिल करने जा रहा है। अत्याधुनिक मेट्रो रेल का कार्य पूरी गति से आरम्भ हुआ है। सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। रिंग के रूप में निर्मित होने वाली इस परियोजना से नगरवासी लाभान्वित होंगे। इससे न केवल रोज़गार के अवसर मिल रहे हैं वरन सौर ऊर्जा के ज़रिए इसके संचालन से पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। बाद में इसको थ्री लेयर ट्राफ़िक सिस्टम के रूप में उपयोग किया जा सके इसके लिए डिज़ाईन निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के 16 मेट्रो स्टेशन एवं 11 कि.मी. वायाडक्ट कार्य का शिलान्यास एवं भूमि-पूजन किया। शिलान्यास किए गए पैकेज IN 2 & 3 की लागत 1416 करोड़ 85 लाख रुपये है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्ष 2028 के आगामी सिंहस्थ के लिए नागरिकों के आवागमन को देखते हुए इस परियोजना को उज्जैन तक रैपिड रेल अथवा मेट्रो रेल के रूप में बढ़ाने के लिए सर्वे के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर-पीथमपुर मेट्रो का भी सर्वे कराया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यावरण, सर्विस सेक्टर, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इंदौर वर्ष 2047 में कैसा होगा, इसका रोडमैप भी बनवाया जाएगा।
इंदौर में मेट्रो कॉरिडोर का एक रिंग के रूप में एयरपोर्ट से प्रारंभ होकर गांधीनगर, सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, आईएसबीटी, विजय नगर चौराहा, रेडिसन चौराहा, बंगाली चौराहा, हाईकोर्ट, रेलवे स्टेशन, बड़ा गणपति, बीएसएफ से होते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर लगभग 31.5 कि.मी. में निर्माण किया जा रहा है। इसकी कुल लागत 7500 करोड़ 80 लाख रूपये है। भूमि का आरक्षण कर लिया गया है। गांधीनगर मेट्रो डिपो डिजाईन का कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी 16 एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन विश्व-स्तरीय सुविधाओं से युक्त होंगे। इनमें से 4 स्टेशन, रेडिसन चौराहा, विजय नगर चौराहा, सुपर कॉरिडोर-3 एवं भंवरसला स्टेशन आइकॉनिक डिजाईन के होंगे। आईजीबीसी की प्लेटिनम रेटिंग के हरित भवन के मानकों के अनुसार ऊर्जा संरक्षण के लिये सभी स्टेशन पर एलईडी लाइट एवं सोलर पेनल की व्यवस्था होगी। सभी स्टेशन पर मॉल की तरह सेंट्रल एयर कॉनकोर्स होगा। इसमें एटीएम, खाद्य आउट्लेट, कैफे, मोबाईल रिचार्ज जैसी सेवाएँ उपलब्ध होंगी। सभी स्टेशन पर आपातकाल में अग्रिम चेतावनी के साथ एक परिष्कृत अग्निशमन प्रणाली होगी। सभी स्टेशन पर मल्टीमॉडल एकीकरण होगा, जिसके अंतर्गत शहर के अन्य आवागमन के साधनों के साथ जैसे ई-रिक्शा, सिटी बस, पिक एण्ड ड्रॉप एवं पब्लिक बाइक शेयरिंग आदि की प्लानिंग की गई है। निकट भविष्य में प्रस्तावित केबल कार से मेट्रो रेल स्टेशन को जोड़ने का भी प्रावधान किया जा रहा है। सभी स्टेशन लिफ्ट एवं एसक्लेटर से सुसज्जित होंगे। साथ ही पावर बैकअप भी होगा।
सभी स्टेशन पर अत्याधुनिक ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम होगा। सभी स्टेशनों पर सुरक्षा के लिये पूर्णकालिक सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर एवं अन्य सुरक्षा के आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इससे विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। सभी स्टेशन के परिसर में यात्रियों के लिये चिन्हित सुरक्षित फुटपाथ बनाए जाएंगे। स्टेशन क्षेत्र का हरित विकास किया जाएगा। प्रभावित वृक्षों की प्रतिपूर्ति के लिए चार गुना वृक्षों का अग्रिम रोपण किया गया है। सभी स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण के लिये वाटर हार्वेस्टिंग की जाएगी।
जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।