: गाडरवारा,देवरी में शिक्षक संगोष्ठी संपन्न
Mon, Jan 3, 2022
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला देवरी (मिढवानी) में शाला प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पटेल व प्राथमिक शिक्षक कृष्णकांत पटेल के सौजन्य से शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण ने अध्ययन- अध्यापन, पठन-पाठन व शिक्षा गुणवत्ता पर विचार साझा करते हुए कहा की शिक्षक विद्यार्थियों को ऐसी तालीम दें कि वे जो वाचन करते हैं, जो पढ़ पाते हैं वो विषय वस्तु विद्यार्थी ज्यों के त्यों लिख सकें तभी परिपक्वता मानी जायेगी। संगोष्ठी में बीएसी संदीप स्थापक ने कहा की कोरोनाकाल में बच्चों की पढ़ाई का स्तर कमजोर हुआ है । हम सभी का शिक्षक होने के नाते दायित्व बनता है की हम बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने में पूरी कोशिश करें। संगोष्ठी को संकुल प्रभारी प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे, शिक्षक हल्केवीर पटैल एव पवन राजौरिया ने भी संबोधित करते हुए शालाओं में शिक्षा गुणवत्ता विकसित करने की बात पर जोर दिया। संगोष्ठी के अंत मे उपस्थित शिक्षकों को नववर्ष के कैलेंडर वितरित किए गए। संगोष्ठी का संचालन सुरेंद्र पटैल ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य आनंद चौकसे, वेनिशंकर पटैल, बीएसी योगेन्द्र झारिया,जनशिक्षक प्रशान्त राय, नेपाल झारिया, सुरेन्द्र राजपूत,देवी सिंह कीर, प्रमोद पठारिया, बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, सिराज अहमद सिद्धिकी,मधुसूदन पटैल,मुकेश पटैल,राजेन्द्र गुप्ता,भानु राजपूत, पुहुप पटैल, ब्रजेश चौकसे ,प्रभात रूसिया, विनय रावत, मालती ब्रिजपुरिया, सतीश कौरव, कृष्ण कुमार पाठक, प्रकाश रूसिया, राधेश्याम कौरव , भुवन पटैल,ब्रिजपुरिया जी, प्रमिला कहार सहित अन्य उपस्थित रहे।
: जबलपुर के नए निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने संभाली निगम की कमान
Mon, Jan 3, 2022
जबलपुर। नगर निगम के नए निगमायुक्त बनाए गए आइएएस आशीष वशिष्ठ आज सोमवार को नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया।
निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने कहा कि शहर में हित में कराए जा रहे विकास कार्यों को पहले देखेंगे, समझेंगे उसमें गलती या कमियां को दूर करने के प्रयास करूंगा। नागरिकों शहर के विकास व निर्माण कार्यों से नागरिकों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर शहर का विकास करना पहली प्राथमिकता होगी।
: गाडरवारा,कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं--- विल्सन
Sun, Jan 2, 2022
गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने आज 3 जनवरी से प्रारम्भ हो रहे 15 से 18 आयु तक के किशोर बालक बालिकाओं के लिए कोविड 19 टीकाकरण अभियान को स्कुलो में शत प्रतिशत सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने जिले के समस्त पात्र छात्र छात्राओं से कहा है की ओमिक्रोन वायरस का खतरा सामने से इससे बचाव हेतु सभी वेक्सीन लगवाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनायें। उन्होंने जिले के सभी बीईओ, बीआरसी , शासकीय व अशासकीय शालाओं के प्राचार्यो , शिक्षको से कहा है की वह अपनी संस्थाओं के छात्र छात्राओं को वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें एवं टीकाकरण हेतु स्कुलो में बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराएं।