: गाडरवारा,प्रतिभा पर्व संबंधित उन्मुखीकरण संपन्न
Tue, Jan 11, 2022
गाडरवारा। गत दिवस जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में अधीनस्थ समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों का प्रतिभा पर्व संबंधित उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या द्वारा समय सीमा में प्रतिभा पर्व सामग्री प्राप्त करने के उपरांत 15 जनवरी को निर्धारित बुकलेट छात्रों को वितरित करने तथा राज्य शिक्षा केंद्र से प्राप्त समय सारिणी अनुसार 17 जनवरी से 24 जनवरी तक मूल्यांकन संपादित करने के निर्देश दिए। बीआरसी डी के पटैल द्वारा मध्यान्ह भोजन के शेष खातों अपडेशन के कार्य, शालेय स्वच्छता, कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन, पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था, विद्यार्थियों की रोटेशन पद्धति अनुसार बैठक इत्यादि बिंदुओ पर चर्चा की। उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में पदस्थ शिक्षक सत्यम ताम्रकार द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र के निर्देशानुसार रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत आगामी 14 सप्ताह में होने वाली विभिन्न गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया। उनके द्वारा पढ़ना-बढ़ना नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत परिषद के विभिन्न वार्ड तथा ग्रामो का सर्वे कार्य पूर्ण कर असाक्षर व्यक्तियों की सूची बनाकर सामाजिक चेतना केंद्र संचालित किए जाने के संबंधित समस्त गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की एवं राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट स्कालरशिप परीक्षा संबंधी विशेष निर्देश तथा संशोधित समय सारणी, पुनर्नियोजित पाठ्यक्रम, निष्ठा प्रशिक्षण इत्यादि से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मुकेश कटारे उच्च श्रेणी शिक्षक द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 करोड़ सूर्य नमस्कार आसनों, लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन, योगासन इत्यादि पर प्रकाश डाला। उन्मुखीकरण में सभी प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों ने सक्रिय सहभागिता दी।
: गाडरवारा,मास्क लगाने की प्रेरणा हेतु समाजसेवी मुकेश बसेडिया की अनूठी पहल
Sun, Jan 9, 2022
आपका अपना अभियान 2022 का शुभारंभ कर किया तीसरी लहर से बचाव हेतु जागरूक
गाडरवारा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विगत वर्षो से प्रशासनिक स्तर व निजी स्तर पे अनेक प्रयास सतत जारी है । अनेक समाजसेवियो , संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने अपना अतुलनीय सहयोग कोरोना संक्रमण काल मे प्रदान किया था । इसी तारतम्य में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने आपका अपना अभियान 2022 के नाम से एक अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत
मास्क नही तो बात नही,मास्क नही तो व्यापार नही
नो मॉस्क नो एंट्री
व आपका अपना अभियान 2022 का शुभारंभ कर किया तीसरी लहर से बचाव हेतु जागरूकवैक्सिनेशन नही तो साथ नहीं आदि की अपील कर संकल्प दिला रहे है । उनके द्वारा सभी दुकानदारों , प्रतिष्ठानों तथा राहगीरों को मौखिक बोलने के साथ ही पंपलेट, बेनर ,फ्लेक्स प्रदान कर मास्क लगाने की अपील कर रहे है तथा विना मास्क वाले व्यक्तियो को मास्क पहनने की अपील कर उन्हें मास्क भी प्रदान कर रहे है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विगत वर्ष कोरोना संक्रमण काल मे महामारी व मौत ने जो मृत्यु तांडव दिखाया था उसकी पुनरावृत्ति न हो और लोग उस भयावह स्थिति से पहले ही जागरूक व सतर्क रहें ,जिससे अब कोई जनहानि न हो।यदि इस अभियान द्वारा हम सौ लोगो को भी कोरोना संक्रमण से बचा सके तो हमारा ये अभियान सार्थक होगा ।सभी लोग इस अभियान को अपना बनाए और देशहित व स्वहित में संकल्प ले कि मास्क के वगैर न स्वयं घर से निकलेंगे न किसी से बात करेंगे । विदित हो की इस अभियान का शुभारंभ एम पी ई बी कालोनी के हनुमान मंदिर में फ्लेक्स चस्पा कर किया गया तदोपरांत सार्वजनिक व व्यापारिक स्थानों पर पोस्टर ,बेनर लगाकर अभियान की शुरुआत की। उपरोक्त कोरोना जागरूक अभियान में मुकेश बसेड़िया के साथ वरिष्ठ शिक्षक मधुसूदन पटेल , राघवेंद्र भार्गव ,अनुज शर्मा , मनोज शर्मा , सतपाल राजपूत , मोनू रूसिया , राहुल कौरव , संजय शुक्ला , हेमन्त उइके ,कीर्ति विश्वकर्मा, आरती कहार, कीर्ति कोरी, आरती ठाकुर , रोहित कोरी ,अरुण सिलावट का योगदान सतत जारी है ।उल्लेखनीय है कि समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने विगत वर्ष कोरोना संक्रमण काल मे सुदुर दुर्गंम बनांचल ग्रामो में राशन ,मास्क,वस्त्र वितरण कर जागरूक किया था तथा कोविड सेंटरों ,अस्पताल में सहयोग के साथ साथ अपनी माँ विजयासन इंस्टिट्यूट की टीम व बेटियो के साथ वैक्सिनेशन महाअभियान में भी सतत अतुलनीय व अनुकरणीय सहयोग सतत प्रदान कर रहे है।स्वयं के खर्चे पे दुर्गंम पहाड़ों पे रहने वाले आदिवासी भाइयो को विगत बीस वर्षों से कंबल , मच्छरदानी, राशन, गर्म कपड़े आदि प्रदान कर नशामुक्ति व शिक्षा पर जोर देकर बच्चो को पठन लेखन सामग्री प्रदान करते है।
: गाडरवारा,विदाई समारोह आयोजित
Sun, Jan 9, 2022
गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत शाहपुर के शासकीय हाईस्कूल में जनशिक्षाकेन्द्र अंतर्गत कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों धनीराम मालवीय, दीपचंद्र चौधरी के सेवानिवृत्त तथा सुमरन शाह मसराम , गिरवर मेहरा के स्थानांतरण पश्चात विदाई समारोह का आयोजन बीईओ ए. एस. मसराम, बीआरसी डी. के. पटैल और डीडीओ वी. के. कौरव की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। तदोपरांत उपस्थित अतिथियॉ एवं सेवानिवृत्त और स्थानांतरित कर्मचारियों का स्वागत संकुल प्राचार्य रामू सिंह मरावी, जनशिक्षक अजय नामदेव, अजेश कुमरे एवं जनशिक्षाकेन्द्र के अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त तथा स्थानांतरित कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर बीईओ, बीआरसी तथा डीडीओ द्वारा विदाई दी गई। उक्त कार्यक्रम में अतिथियों ने शिक्षको की प्रशंसा की तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने संस्मरण साझा किये गए। कार्यक्रम में शिक्षक प्रेमनारायण कौरव, अमोल राजपूत, विचित्रवीर्य राजपूत, मंजूलाल कौरव द्वारा बीईओ, बीआरसी और डीडीओ को स्मृतिचिह्न भेंट किये गए।अंत मे विपिन फौजदार द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में सुनील सोनी, नरेश कौरव, श्रीमती रेखा चौहान, श्रीमती दीप्ति शर्मा और जनशिक्षाकेन्द्र के अन्य समस्त शिक्षक साथियों ने अपनी उपस्थिति दी।